RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:राजस्व प्रकरणों का निराकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नायब तहसीलदार उंडासा को हटाया।

RKTVNEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)31 मई ।राजस्व प्रकरणों का निराकरण संतोषजनक पाए नहीं पाए जाने पर कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह द्वारा नायब तहसीलदार उंडासा तहसील वृत उज्जैन ग्रामीण सुभाष सुनहेरे को हटाने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक कार्य सुविधा के दृष्टि तहसीलदार उज्जैन ग्रामीण सुश्री अर्चना गुप्ता को न्यायालय वृत उंडासा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हैं।
गौरतलब है कि कलेक्टर श्री सिंह ने शुक्रवार को प्रशासनिक संकुल भवन के प्रथम तल पर स्थित नायब तहसीलदार उंडासा कार्यालय और राजस्व कोर्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नायब तहसीलदार कोर्ट की अलमारियों को खोलकर राजस्व रिकॉर्ड्स का अवलोकन किया। जिसमें नामांतरण बटंवारा, सीमांकन, बटांकन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण नहीं पाया गया। राजस्व प्रकरणों में व्यवस्थित कार्यवाही विवरण का लेखन भी नहीं किया गया। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यवाही करते हुए प्रशासनिक कार्य सुविधा के लिए नायब तहसीलदार सुभाष सुनहेरे को तत्काल प्रभाव से हटाकर उन्हें कार्यालय भू अभिलेख में कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि आमजन के सभी राजस्व संबंधी मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने तथा इस कार्य में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पूरी गंभीरता बरते इस उद्देश्य से कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा नायब तहसीलदार कार्यालय और राजस्व कोर्ट का औचक निरीक्षण कर राजस्व संबंधी कार्यवाही के सभी दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा हैं। निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई और अच्छा कार्य करने वालों की सराहना की जा रही हैं।

Related posts

भोजपुर:अंजनी सिंह, रंगमंच से शुरू तबला वादन अब भोजपुरी संगीत जगत में विदेश तक मचा रहे धमाल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:वन विहार में बांधवगढ टाईगर रिजर्व के नर बाघ ‘छोटा भीम’ का हो रहा उपचार।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने किया‘‘इंडस्ट्री 5.0ः ब्रिजिंग ह्यूमैनिटी एंड टेक्नोलॉजी फॉर अ सस्टेनेबल फ्यूचर’’ पुस्तक का विमोचन।

rktvnews

भारत को विश्व की टॉप-3 अर्थ-व्यवस्थाओं में लाने में मध्यप्रदेश की बड़ी भूमिका होगी : प्रधानमंत्री

rktvnews

पिथौरागढ़: मतदान के प्रति जागरुकता को ले मिनी मैराथन का आयोजन।

rktvnews

दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा विभिन्न सेवाओं की प्रदर्शन निगरानी रिपोर्ट प्रस्तुत करने की प्रक्रिया का स्वचालन।

rktvnews

Leave a Comment