RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला कॉलेज से सेवानिवृत्त कर्मचारी बाबू लाल जी”को किया सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 दिसंबर।एम. एम. महिला कॉलेज आरा में प्राचार्य डॉ नरेंद्र प्रताप पालित की अध्यक्षता में प्राकृत विभाग की कुमारी शिल्पा एवं राजनीतिक शास्त्र की कुमारी आशा सिन्हा के साथ कॉलेज के सभी प्राध्यापक की उपस्थिति में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी “बाबू लाल जी”को जो 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उन्हें सम्मानित किया गया ।प्राचार्य डॉ पालित ने बाबूलाल जी को सम्मानित करते हुए कहा कि यह समय काफ़ी भावनात्मक होता है जब कोई लम्बे समय तक कार्य करने के बाद उस जगह से जाता है, उन्होंने बाबूलाल जी के कार्य की सराहना की। प्राकृत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी शिल्पा ने बाबू लाल जी के कार्य की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ रहने की कामना की । डॉ. कुमारी आशा सिन्हा ने भी उनके कार्य स्थल पर समय से आने की बात कहते हुए उन्हें सेवानिवृत्त होने के बाद भी कॉलेज आते रहने की बात कही। इस अवसर पर कॉलेज के सभी प्राध्यापक डॉ स्मृति,डॉ सुधा निकेतन रंजनी, डॉ अंजु, डॉ निवेदिता,डॉ पुनम कुमारी, डॉ अमरेश, डॉ सरोज,डॉ कंचन,डॉ राजबाला, डॉ सुमैला आदि सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

Related posts

शाहपुर के महरजा में भोले शंकर दानी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न।

rktvnews

दास्तान–ए–ख़राबहाल!

rktvnews

क्षेत्र का सांसद नहीं जनता की आवाज हूं : सुदामा प्रसाद

rktvnews

लखीसराय:लोकतंत्र की महत्ता के लिए पड़ेगा वोट:जीविका दीदियों की मेहनत लाएगी रंग, बढ़ेगा मतदान प्रतिशत।

rktvnews

भोजपुर: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर संगोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:हाईमास्क लाइट से जगमगाया रजत बिहार चौराहा, मंत्री कृष्णा गौर ने किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment