RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :वाजपेयी जी के जन्म जयंती के पूर्व संध्या पर भाजपा ने किया दीप प्रज्वलन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 दिसंबर। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी दिवस मनाया जा रहा है।वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी दिवस के अवसर पर भाजपा भोजपुर द्वारा अटल स्मृति पखवाड़ा मनाया जा रहा है।अटल स्मृति पखवाड़े कार्यक्रम के तहत उनके जन्मजयंती के पूर्व संध्या पर जेपी स्मारक स्थल पर दीप प्रज्वलित किया गया।
दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,सक्रिय कार्यकर्ता आदि शामिल हुए।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि देश के पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मजयंती को इस वर्ष जन्म शताब्दी के रूप मे मनाया जा रहा है।पार्टी द्वारा पूरे साल वाजपेयी जी का जयंती मनाया जाएगा। 25 दिसंबर उनके जयंती के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम किया जाएगा।उक्त कार्यक्रम मे बिहार सरकार के वन,पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी शामिल होंगें।
वहीं बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी हमारे देश के रत्न थे।उनका जयंती धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे मनीषी का जयंती पूरा देश मना रहा है।जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से जन्मजयंती को मनाने के लिए अपील किया और भाजपा कार्यालय मे सभी को आमंत्रित किए।कार्यक्रम मे सूर्यकांत पांडेय,प्रहलाद राय,ज्योति कुशवाहा, हरेराम चंद्रवंशी, पंकज प्रभाकर,संजय कुमार सिंह,धीरज सिंह,विमलेश सिंह,उषा चौबे,शुभम पांडेय,संतोष सिंह संटु,दीपक तिवारी सहित कार्यकर्ता थे।

Related posts

नारनौल:समाधान शिविर में 90 नागरिकों ने रखी समस्याएं।

rktvnews

रांची:हिंदी भारत मां की बिंदी है:प्रो डॉ जे.बी.पाण्डेय

rktvnews

भारतीय रेल ने दिसंबर, 2023 तक 1154.67 मीट्रिक टन माल लदाई का लक्ष्य हासिल किया।

rktvnews

दिव्यांगों को सशक्त बनाना: डीईपीडब्ल्यूडी ने लखनऊ में प्रशिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “सनातन भूषण” की उपाधि से सम्मानित।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:प्रेक्षक एवं जिलाधिकारी ने किया व्रजगृह सह मतगणना केंद्र का निरीक्षण

rktvnews

Leave a Comment