RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:लोकतंत्र की महत्ता के लिए पड़ेगा वोट:जीविका दीदियों की मेहनत लाएगी रंग, बढ़ेगा मतदान प्रतिशत।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)04 नवंबर।लोकतंत्र की जननी बिहार में लोकतंत्र का महापर्व का प्रथम चरण 6 नवंबर को संपन्न होगा । इस दिन लोकतंत्र की महत्ता बरकरार रखने के लिए मतदाता अपने मनपसंद उम्मीदवार को वोट करेंगे ।
लोकतंत्र के इस सबसे बड़े पर्व में सभी मतदान करें इसके लिए मतदाताओं के बीच मतदाता जागरूकता अभियान जारी है। गांव- गांव में जीविका दीदियां अभियान को जन -जन का अभियान बना रही हैं।
लखीसराय में पिछले एक माह से अधिक समय से जीविका से संबद्ध सैकड़ों सामुदायिक संगठनों के माध्यम से जीविका दीदियों ने वोटरों को वोट देने के लिए जागरूकता अभियान के विभिन्न आयाम को प्रदर्शित करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प किया है। लखीसराय जिला का शायद ही कोई गांव या टोला होगा जहां जीविका दीदियों ने दस्तक नहीं दी है।
चहुंओर महापर्व के प्रति मतदाताओं में उत्साह है और यह उत्साह जीविका दीदियों ने लाया है।
6 नवंबर को लखीसराय जिला के सूर्यगढा और लखीसराय विधानसभा सीट के लिए वोट डाले जाएंगे और वोट के लिए मतदाता तैयार हैं।
मंगलवार को जिला प्रशासन, लखीसराय द्वारा लाल पहाड़ी पर आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान में भी जीविका दीदियों ने अपनी भागीदारी दिखाई और मतदान के लिए शपथ लिया । मिथिलेश मिश्रा, जिला पदाधिकारी ने सभी को शपथ दिलाई।अनीता कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका ने जीविका दीदियों को नेतृत्व प्रदान करते हुए उत्साहवर्धन किया और मतदान के लिए खुद मतदान करते हुए सभी मतदाताओं को घर घर से ले जाकर मतदान दिलाने के लिए प्रोत्साहित किया ।
मंगलवार को जीविका दीदियों ने पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले 120 क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इसके साथ ही नए मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित किया गया । संध्या समय में कैंडल मार्च का आयोजन सभी पंचायतों में किया गया ।

Related posts

भोजपुर:कारगिल युद्ध के महानायक शहीद विद्यानंद सिंह का शहादत दिवस मनाया गया।

rktvnews

दुमका:समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य ही सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त

rktvnews

दरभंगा:ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ को संबोधित किया।

rktvnews

मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में सहयोग करना चाहिए : रंजीत कुमार

rktvnews

Leave a Comment