RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वास इंस्टिट्यूट द्वारा स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 दिसंबर।भोजपुर जिला के बड़हरा प्रखंड के गंगा ग्राम पंचायत सिमरिया पड़रिया में आईटीसी मिशन सुनेहरा कल के सहयोगी सस्था wash Institute के द्वारा स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन पंचायत सरकार भवन सेमरिया में किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भीम कुमार समन्वयक आईटीसी भोजपुर, अमित कुमार सिंह जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति भोजपुर (नमामि गंगे) चंद्र दीप प्रखंड समन्वयक इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि और संचालन सत्यदेव सिंह पंचायत परीक्षक सेमरिया ने किया। भीम कुमार ने बताया कि सरकार भवन के प्रांगण में ठोस एवं तरल अपशिष्ट कचरा प्रबंधन योजना के अंतर्गत स्वच्छता संवाद के माध्यम से जीविका दीदी एवं सफाई कर्मी स्वच्छता पर्यवेक्षक और ग्रामीण लोगों की उपस्थिति में संवाद हम सभी का मुख्य कम है आपने घर गांव और पंचायत को स्वच्छ रखना । अमित कुमार सिंह ने स्वच्छता के निम्न बिंदुओं पर चर्चा की और कहा कि स्वच्छता हम सभी की जिम्मेवारी है और इसको दैनिक जीवन के कार्यों में सम्मिलित करना होगा हमारा कचरा हमारी जिंवरी है और इसका निष्पादन हम सभी को ही करना होगा सरकार केवल योजनाएं बनाती हैं और इसमें सहयोग आम नागरिकों का अगर रहा तो हम हर पंचायत में स्वच्छता की जंग को जीत सकते हैं इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभिनी पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षक शत्रुघ्न राय प्रमोद कुमार सिंह सुशील कुमार सिंह रामदुलार प्रसाद चंदन कुमार सत्यानंद सिंह रंजीत कुमार विकी कुमार एवं अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही इस कार्यक्रम के मौके पर सिमरिया पड़रिया पंचायत महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 21 अगस्त 25

rktvnews

गोवा में सरस मेला 2023 का समापन।

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष एवं सचिव के साथ की बैठक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने जागरण फोरम का उद्घाटन किया, सकारात्मक राष्ट्र निर्माण संवाद का आह्वान किया।

rktvnews

जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी ने दिए महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों के साथ की वन-ऑन-वन मीटिंग्स।

rktvnews

Leave a Comment