RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:सुशासन सप्ताह 2025 : “प्रशासन गाँव की ओर” अभियान के तहत जिले में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन।

ग्रामीण जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में जिला प्रशासन का सशक्त प्रयास, अब तक 20 शिविरों में 1231 आवेदनों का हुआ निपटारा।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )22 दिसंबर।भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में सुशासन सप्ताह (Good Governance Week) 2025 के अवसर पर जिले में “प्रशासन गाँव की ओर” अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह अभियान 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में संचालित किया जा रहा है।
इस संबंध में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव द्वारा पूर्व में ही जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। अभियान के तहत आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान, लोक शिकायत निवारण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने तथा सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुँच में सुधार लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 दिसंबर 2025 से लेकर अब तक जिले में कुल 20 विशेष शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 1231 प्राप्त आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया है।उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को उनके द्वार पर ही प्रशासनिक सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
अभियान के अंतर्गत प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन कर आम जनता की शिकायतों एवं आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जा रहा है। इसके साथ ही अभियान की दैनिक प्रगति रिपोर्ट संबंधित पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड की जा रही है, जिससे पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

पोर्टल पर अपलोड की जा रही प्रमुख जानकारियाँ

“प्रशासन गाँव की ओर” पोर्टल पर जो जानकारियाँ नियमित रूप से अपलोड की जा रही हैं उनमें से मुख्य रूप से विशेष शिविरों में प्राप्त एवं निपटाई गई जन-शिकायतों की संख्या, सीपीग्राम्स एवं राज्य पोर्टलों पर निपटाई गई शिकायतों का विवरण,ऑनलाइन सेवा वितरण हेतु जोड़ी गई सेवाओं की संख्या,निपटाए गए आवेदनों का विवरण,सुशासन की बेहतरीन प्रथाओं का संकलन,शिविरों के फोटोग्राफ एवं प्रचार-प्रसार गतिविधियाँ,जन शिकायतों के समाधान से जुड़ी सफलता की कहानियाँ,आयोजित जागरूकता एवं प्रचार कार्यशालाओं का विवरण शामिल है।

प्रशासनिक निर्देश

उपायुक्त श्री यादव ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अभियान का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके तहत पंचायत स्तर पर तिथि-वार शिविरों का निर्धारण कर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए अभियान से संबंधित समस्त प्रविष्टियाँ “प्रशासन गाँव की ओर” पोर्टल (https://darpgapps.nic.in/GGW25
) पर समयबद्ध रूप से दर्ज की जा रही हैं।
जिला प्रशासन का यह प्रयास ग्रामीण जनता को सशक्त बनाने, शासन को जन-जन तक पहुँचाने तथा सुशासन की अवधारणा को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल साबित हो रहा है।

Related posts

पीयूष गोयल ने वस्त्र क्षेत्र के लाभार्थियों से वोकल फॉर लोकल पर जोर देने और स्थानीय उत्पाद को वैश्विक स्तर पर ले जाने का आग्रह किया।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

कानून व्यवस्था हो या जनकल्याण हम अपनी चुस्ती-फुर्ती और सावधानी में कमी न आने दें – मुख्यमंत्री

rktvnews

उद्योगपति सह समाजसेवी अजय कुमार सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान को ले घरों में बाटा तिरंगा,देशभक्ति में हुए सराबोर ,घर व ऑफिस को तिरंगे की रौशनी से नहलाया।

rktvnews

गढ़वा:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा चलाया गया जाँच अभियान।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर विकास विभाग की 11000 करोड़ रु०की 3419 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment