RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

कानून हमें जीवन के सभी क्षेत्रों में सुरक्षा उपलब्ध कराता है : जिला एवं सत्र न्यायाधीश

नारनौल/हरियाणा 13 दिसंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता की मौजूदगी में आज एडीआर सेंटर में कानूनी जागरूकता के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया । कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रजनीश बंसल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसीजेएम आर्य शर्मा मौजूद थी।
मुख्यातिथि रजनीश बंसल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सुखमय जीवन जीने व जीवन में अपने अधिकारों के लिए कानून की जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि कानून हमारे जीवन के सभी पहलुओं को प्रभावित करता है । यह हमें मां की कोख से लेकर हमारी शिक्षा, रोजगार, विवाह तथा जीवन के अन्य सभी क्षेत्रों में सुरक्षा उपलब्ध कराता है। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश बंसल ने सम्मानित किया।
इस मौके पर संतोष मेमोरियल दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र नसीबपुर के बच्चों द्वारा हस्त निर्मित सामग्री की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कानूनी जागरूकता के लिए आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल प्रथम स्थान पर, सीएल पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर व राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे तृतीय स्थान पर रहे।
शिक्षा विभाग की ओर से कार्यक्रम संयोजक के रूप में जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र गुप्ता, हिंदी प्रवक्ता डा. पंकज गौड़, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह, व प्रवक्ता अजय यादव मौजूद थे।

Related posts

भारतीय रक्षा लेखा सेवा और भारतीय दूरसंचार सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति से भेंट की।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

rktvnews

ईआईएसीपी ने प्रधानमंत्री के मिशन लाइफ के संदेश को लोगों तक पहुंचाया।

rktvnews

धर्मनिरपेक्षता पर संकट : भारतीय मुसलमानों के लिए चुनाव के बाद की वास्तविकताएँ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:परीक्षाओं की तैयारी और अध्ययन के लिए मिलेगी पूरी सहायता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment