RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रखंड संसाधन केंद्र बीआरसी में शिक्षक अधिगम समाग्री प्रोजेक्ट की लगाई गई प्रदर्शनी।

चरपोखरी /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 दिसंबर।प्रखंड संसाधन केंद्र बी आर सी के प्रांगण में शिक्षक अधिगम समाग्री प्रोजेक्ट का प्रदर्शनी लगाया गया।विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों द्वारा सृजित टि एल एम प्रोजेक्ट काफी सराहनीय व रोचक था। प्रदर्शित प्रोजेक्ट काफी कलात्मक व विषय के साथ न्यायसंगत लग रहा था। प्रदर्शनी का मूल्यांकन शिक्षिका रिंकल कुमारी,रिंकी कुमारी,कुमारी दूर्गा, वरिष्ठ कला शिक्षक रौशन राय, कुमार उदय मोहन ने मिलकर मूल्यांकन किया। शिक्षिका रिंकल कुमारी ने बताया की मूल्यांकन आसान नहीं है। सभी का कलात्मक प्रोजेक्ट काफी सराहनीय व सौंदर्य परख है। शिक्षिका ने प्रेजेक्ट अवलोकन क्रम में बोला कला व विषय को लेकर प्रोजेक्ट काफी सराहनीय व तथ्यपरक है। वहीं कला शिक्षक रौशन राय अपने संबोधन व मूल्यांकन क्रम में विषय के प्रासांगिकता व सौंदर्य परख विचारों को सराहनीय प्रयास बताया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया, कुश कुमार सिंह मध्य विद्यालय कंपनी, द्वितीय स्थान हासिल किया शिखा कुमारी मध्य विद्यालय सारोपुर, तृतीय स्थान हासिल किया सुकेश कुमार श्रीवास्तव मध्य विद्यालय पसउर ।चरपोखरी प्रखंड के प्राइमरी व मध्य विद्यालयों का सामूहिक प्रोजेक्ट प्रदर्शनी कला व विषय को लेकर काफी उत्साहित करने जैसा था। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक शिक्षकों का जमावड़ा लगा रहा। इस अवसर पर उपस्थित लेखापाल रविन्द्र कुमार सिंह ,रितेश कुमार श्रीवास्तव ने भी बारी बारी से संबंधित कर कला व प्रोजेक्ट के बारिकियों पर विचार साझा किया। सम्मिलित प्रतिभागियों में मुख्य, अखिलेश कुमार राय, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, बिमला देवी, विनोद कुमार, जय प्रकाश, प्रीति कुमारी, धनंजय कुमार, विनोद सिंह, सिखा कुमारी मुख्य थे।

Related posts

भोजपुर:स्वर्ण स्वर्ण पदक विजेता जगजीवन कॉलेज के छात्र मोहित को प्राचार्या ने किया सम्मानित।

rktvnews

सत्या सेवा संस्थान द्वारा पौधारोपण! अभियान के तहत रोपे गए 501 पौधे।

rktvnews

झारखंड:चतरा:राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों संग स्टैंडिंग कमेटी की बैठक कर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दी निर्वाचन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकार।

rktvnews

बक्सर: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में शामिल हुए डीएम और एसपी।

rktvnews

बिहार के राज्यपाल से कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने की सौहार्द्र मुलाकात।

rktvnews

बिना विश्राम वापस लौटे संजय सिंह

rktvnews

Leave a Comment