RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्र ने टेक्निकल टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में 02 स्टार्ट-अप को मंजूरी दी।

आईआईटी समेत 06 शिक्षण संस्थान टेक्निकल टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में पाठ्यक्रम शुरू करेंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 05 दिसंबर।कपड़ा मंत्रालय के सचिव ने राष्ट्रीय टेक्निकल टेक्सटाइल्स मिशन के तहत 9वीं अधिकार प्राप्त कार्यक्रम समिति (ईपीसी) की बैठक की अध्यक्षता की। समिति ने ‘टेक्निकल टेक्सटाइल्स में महत्वाकांक्षी अन्वेषकों के लिए अनुसंधान और उद्यमिता अनुदान (ग्रेट)’ योजना के तहत लगभग 50 लाख रुपये प्रत्येक के अनुदान के साथ 2 स्टार्ट-अप को मंजूरी दी है।
समिति ने ‘टेक्निकल टेक्सटाइल्स में शैक्षणिक संस्थानों को सक्षम बनाने के लिए सामान्य दिशा-निर्देश’ के तहत टेक्निकल टेक्सटाइल्स में पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए 6 शिक्षण संस्थानों को लगभग 14 करोड़ रुपये के अनुदान को भी मंजूरी दी है।
स्वीकृत स्टार्ट-अप परियोजनाएं टिकाऊ वस्त्रों और मेडिकल टेक्सटाइल्स के प्रमुख रणनीतिक क्षेत्रों पर केंद्रित हैं। अनुमोदित शिक्षा संस्थानों ने मेडिकल टेक्सटाइल, मोबाइल टेक्सटाइल, जियोटेक्सटाइल्स, जियोसिंथेटिक्स आदि सहित सभी टेक्निकल टेक्सटाइल्स के विभिन्न क्षेत्रों और अनुप्रयोगों में नए बीटेक पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव दिया है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगपंचमी की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

चतरा:जिले में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” अभियान का शुभारंभ, उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने लेम पंचायत में किए शिविर का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने किया रिंग रोड निर्माण हेतु प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण।

rktvnews

जी-2 संभालेंगे अदाणी का साम्राज्य।

rktvnews

दुमका:विकास योजनाओं की जमीनी समीक्षा, कृषक पाठशाला का निरीक्षण कर उपायुक्त ने किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने का दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment