RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी भोजपुर के 10 खिलाड़ी “खेलो इंडिया खेलो ” हेतु सीवान रवाना।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)03 मार्च।खेलो इंडिया खेलो अस्मिता अंडर 13 चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए 12 सदस्यीय टीम सोमवार को सीवान के लिए रवाना हुई। चैंपियनशिप सीवान जिले के मैरवा स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकैडमी में 3 मार्च से 16 मार्च तक आयोजित है जिसमें भोजपुर जिले से गोल्डन बेबी फुटबॉल अकादमी के 10 खिलाड़ियों का चयन होने पर अकादमी के सचिव राजीव रंजन सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के बड़े टूर्नामेंट में खेलने से बच्चों में कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा।
चयनित खिलाड़ियों में रागनी, समृद्धि, शिवानी, प्राची, रोशनी,माही, रागिनी, लक्ष्मी, श्रुति वहीं टीम कोच मिथुन कुमार, टीम मैनेजर मुकेश कुमार सिंह और सहायक कोच अमृत राज टीम के साथ सम्मिलित हैं! शुभकामना देते हुए जिला फुटबाल संघ के सचिव रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मैं ऐसे कार्यों में हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ा रहूंगा मौके पर उपस्थित शमशाद खान,मक्कू लाल गुप्ता, उमेश कुमार, राहुल कुमार सिंह, “आर्मी मैन” तीरंदाजी कोच नीरज कुमार सिंह, वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव मुकेश कुमार, अकादमी के उपाध्यक्ष आशीष केसरी, शशांक इवेंट के संस्थापक पुलकित कुमार और राजीव कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related posts

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगें जनता से रूबरू : मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन प्रत्येक गुरुवार।

rktvnews

रेल मंत्रालय ने ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2023’ शुरू किया।

rktvnews

पटना : गंगा देवी महिला कॉलेज मे स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित।

rktvnews

झारखण्ड:सस्ती लोकप्रियता के लिए नौकरी बांटने का दिखावा कर युवाओं को ठग रही हेमंत सरकार : प्रतुल शाहदेव

rktvnews

चतरा:सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान” विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

कोर्ट परिसरों की नियमित और पुख्ता सुरक्षा व्यस्था से नहीं मचेगी अफरा – तफरी: विद्या निवास सिंह

rktvnews

Leave a Comment