
RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)17 दिसंबर।झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजेश कुमार के देवघर आगमन पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ ने बुके देकर न्यायाधीश का स्वागत किया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा न्यायाधीशगन एवं संबंधित अधिकारी, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
