RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड के वित्तमंत्री ने केन्द्रीय वित्त मंत्री तथा कोयला मंत्री से मिलकर झारखंड के कोयला उत्खनन की 1लाख 36 करोड़ बकाया राशि के भुगतान के लिए स्मार-पत्र सौंप भुगतान का किया आग्रह।

रांची/झारखंड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)07 फरवरी।झारखण्ड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं कोयला मंत्री किशन रेड्डी से मुलाकात कर झारखण्ड के कोयला उत्खन्न क्षेत्र में 1 लाख 36 लाख करोड़ बकाये राशि के लिए केन्द्र से की गई मांग को लेकर लिखित स्मार पत्र देकर बकाया राशि का भुगतान करने का आग्रह किया।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी  राकेश सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड आय के अपने आंतरिक स्रोतों में वृद्धि कर सामाजिक आर्थिक उन्नति के लिए प्रयासरत है। झारखंड राज्य के समुचित विकास के लिए केंद्र द्वारा आर्थिक सहयोग आवश्यक है। दोनों केंद्रीय मंत्रियों से झारखंड का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
केंद्रीय कोयला मंत्री श्री रेड्डी ने कोयला मंत्रालय के अपर सचिव स्मिता प्रधान को बुलाकर निर्देश दिया कि यथाशीघ्र भारत सरकार के कोयला मंत्रालय तथा झारखंड सरकार के खनन मंत्रालय के अधिकारियों की टीम गठित कर सौहार्दपूर्ण बैठक कर वास्तविक बकाए की राशि की गणना करें ताकि कोयला उत्खनन के शीर्ष में झारखंड को बकाया राशि का भुगतान किया जा सके।

Related posts

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुजरात में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ पर तैयारियों के उपायों की समीक्षा की।

rktvnews

बुंदेली शेफ सीज़न 3: 14 में से 8 प्रतिभागियों ने बनाई सेमीफाइनल में जगह।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

rktvnews

गिरीडीह:आमजनों की शिकायतों का पारदर्शी ढंग से करें निष्पादन सुनिश्चित: उपायुक्त

rktvnews

भोजपुर:अभाविप ने जैन कॉलेज में किया नूतन छात्र अभिनंदन समारोह।

rktvnews

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की निष्पादक समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment