RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर :संभावना विद्यालय के विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया स्तर पर जीते सर्वोच्च पुरस्कार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 दिसंबर। संभावना विद्यालय परिवार के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का क्षण है कि विद्यालय के तीन होनहार विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय नागरिक विकास केंद्र (सरकारी मान्यता प्राप्त संस्था) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में ऑल इंडिया स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च पुरस्कार प्राप्त किए। यह प्रतियोगिता 10 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी।

पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों के नाम

आयुष कुमार – कक्षा VIII-B
(चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार – कला रत्न अवार्ड)
शिवम तिवारी – कक्षा VI-E
(निबंध प्रतियोगिता में विद्या भूषण अवार्ड)
रोकैया – कक्षा VII-G
(हस्तलेखन प्रतियोगिता में कला श्री अवार्ड)
इसके अतिरिक्त विद्यालय के शिक्षक अरविंद कुमार ओझा ने भी शिक्षक वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्राचार्या डॉ. अर्चना कुमारी ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए और कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को ऐसे ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच मिल सके।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने किया जिला सामान्य प्रशाखा एवं जिला स्थापना प्रशाखा का निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी।

rktvnews

निवेशकों के सभी वर्गों के लिए ‘एंजेल टैक्स’ को समाप्त किया गया।

rktvnews

भोजपुर:लोक नायक जयप्रकाश नारायण की 46 वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि,गोष्ठी का हुआ आयोजन।

rktvnews

स्नैपडील,फ्लिपकार्ट, मिशो,सहित अन्य 2 ई-कॉमर्स कंपनियों, को अपने मंच से कार सीट बेल्ट अलार्म बंद करने वाले उपकरण को हटाने का आदेश

rktvnews

रायपुर : महतारी वंदन योजना : लक्ष्मी की बदल रही तकदीर।

rktvnews

Leave a Comment