RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

अस्पताल में भर्ती पंजीकृत श्रमिक तथा चिन्हित स्ट्रीट वैंडर्स को मिलेगी सहायता राशि – मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक सम्बल योजना-2023 को मुख्यमंत्री की स्वीकृति – अधिकतम 7 दिन 200 रुपए प्रतिदिन अनुसार सहायता राशि

जयपुर/राजस्थान 14 जून। प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिक कल्याण कोष के तहत पंजीकृत सक्रिय श्रमिकों एवं चिन्हित स्ट्रीट वैंडर्स को अस्पताल में भर्ती होने के दौरान राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है।
अब पंजीकृत श्रमिक व चिन्हित स्ट्रीट वैंडर्स और उनके परिवार के 25 से 60 वर्ष के सदस्य (पंजीकृत सक्रिय श्रमिक) को अस्पताल में भर्ती के दौरान अधिकतम 7 दिन की आर्थिक सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक सम्बल योजना-2023 के प्रारूप को सहमति प्रदान की है।
योजना के तहत भर्ती के समय दैनिक मजदूरी समाप्त होने की स्थिति में श्रमिक के खाते में ऑटो डीबीटी से भर्ती की अवधि या 7 दिवस (जो भी कम हो) के लिए प्रतिदिन 200 रुपए की सहायता पहुंचाई जाएगी। यह सहायता लाभार्थी के स्वयं या परिवार के सदस्य के अस्पताल में न्यूनतम 24 घंटे भर्ती होने की स्थिति में मिलेगी।
श्रमिक की अस्पताल में मृत्यु होने की स्थिति में भी योजना के तहत सहायता प्राप्त की जा सकेगी।

Related posts

भोजपुर : जवइनिया मे मोक्षदायिनी माॅ गंगा ने लोगों का छीना आशियाना।

rktvnews

राजस्थान मंडपम के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक, राजस्थान मंडपम से मिलेगी प्रदेश को नई पहचान।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

मतदान नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवाज और अवसर देता है:वरीय अधिवक्ता,राजेश कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडे

rktvnews

चतरा:ग्रामीण विकास विभाग, डीएमएफटी, जेएसएलपीएस, भूमि संरक्षण समेत अन्य की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: लालू राहुल के खिलाफ अमित शाह ने भरी हुंकार।

rktvnews

Leave a Comment