RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीडीसी ने कार्य में लापरवाही को ले मनरेगा के अधिकारी और कर्मियों का वेतन किया स्थगित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जुलाई।उप विकास आयुक्त भोजपुर के द्वारा पौधारोपण के कार्यक्रम को तीव्र गति देने के लिए 22/7/24 को हुई समीक्षा बैठक में सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को अगले दो दिनों के भीतर लक्ष्य के विरूद्ध कम से कम 30% पौधारोपण की योजनाओं को ऑनगोइंग करने के पश्चात् ही किसी भी पंचायत रोजगार सेवक को विरामित करने का निर्देश दिया गया था। उक्त निर्देश के बावजूद दिनांक 29.7.2024 के MIS के प्रतिवेदन के अनुसार किसी प्रखंड में उक्त निर्देश का अनुपालन नही किया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि इससे प्रतीत होता है कि संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा के द्वारा पौधा रोपण की योजना में अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही है ,जो अस्वीकार्य है।यह कार्य के प्रति लापरवाही, कर्तव्यहीनता एवं वरीय पदाधिकारी के आदेशों का अवहेलना को दर्शाता है। उप विकास आयुक्त के निर्देशानुसार सभी पदाधिकारी अपना अपना स्पष्टीकरण 24 घंटे के अंदर समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे। एवम सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, (मनरेगा)कनीय अभियंता, पंचायत तकनीकी सहायक, पंचायत रोजगार सेवक एवं बी एफ टी का मानदेय तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि पौधे की उत्तरजीविता के लिए पौधे की देखरेख करने वाले वाले वन पोषक का ससमय भुगतान करना निश्चित करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य इस वर्ष पौधारोपण के निर्धारित लक्ष्य को यथाशीघ्र पुर्ण करना है।

Related posts

राजनैतिक व्यंग्य:राष्ट्रवाद के विकास में नाड़े का योगदान।

rktvnews

भोपाल:फ्रूट फारेस्ट्री योजना से महिलाओं को मिलेगा स्व-रोजगार : राज्यपाल

rktvnews

दुमका:राष्ट्रीय खेल दिवस अंतर्गत बैडमिंटन टूर्नामेंट के साथ संपन्न हुआ दुमका का खेल उत्सव।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 नवंबर 24

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:27 नवंबर 23

rktvnews

Leave a Comment