RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अवैध खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही के संबंध में की बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 07 दिसंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में अवैध खनन एवं परिवहन कार्यवाही के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा जिस स्थान पर भी खनन संबंधित अनुमति ली जाए उसकी अनुमति कॉपी संबंधित एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकार के पास पहुंचनी चाहिए अवैध खनन करने वालों को चिन्हित कर उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।
जनपद में लगभग 400 ईंट भट्ठे स्थापित हैं जिनमें से अभी तक केवल 152 ईट भट्ठा स्वामियों द्वारा ही अपना विनिमय शुल्क अग्रिम रूप से जमा कराया गया है व लगभग 200 से अधिक ईट भट्टा स्वामी द्वारा अपना विनिमय शुल्क जमा कराया जाना शेष है इसके लिए समस्त एसडीएम, तहसीलदार संबंधित थाना प्रभारी थाना अध्यक्ष को निर्देश दिए कि जिन ईट भट्टा स्वामी द्वारा विनिमय शुल्क जमा कर दिया गया है उन्हें नियमानुसार अपनी मिट्टी पलोथन का खनन व परिवहन करने दिया जाए इसके संबंध में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने उनकी लिस्ट संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
जिला खनन अधिकारी ने बताया जनपद में साधारण बालू के तीन क्षेत्रों में से एक क्षेत्र छपरौली-खादर में साधारण बालू का संचालन प्रारम्भ हो गया है और साधारण बालू क्षेत्र कोताना-खादर व साकरौद खादर दोनो क्षेत्रों के संचालन की कार्यवाही अन्तिम चरण में है शीघ्र ही इन दोनो क्षेत्रों में साधारण बालू खनन का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम तहसीलदारों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में जहां पट्टे आवंटित हुए हैं उसके सम्बन्धित खनन क्षेत्रो का स्थलीय निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करेंगे तथा यह भी आख्या उपलब्ध कराये कि खनन पट्टाधारक / अनुज्ञापत्रधारक द्वारा सभी नियम व शर्तों का पालन किया जा रहा है अथवा नहीं।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा ,समस्त पुलिस क्षेत्र अधिकारी एसडीएम ज्योति शर्मा सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर जिला जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिले के वरीय अधिकारियों ने डिफाल्टर पैक्स का किया भौतिक सत्यापन।

rktvnews

भोजपुर : आग्नेयास्त्र व शराब के साथ एक गिरफ्तार! गया जेल।

rktvnews

प्रसिद्ध समाजसेवी मुन्ना साईं की पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

पटना:हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी अमर है: मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment