RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 15 दिसंबर।उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, देश की एकता और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए रियासतों के एकीकरण और अखिल भारतीय सेवाओं की नींव रखने में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के अमूल्य योगदान को याद किया।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सरदार पटेल के नेतृत्व में विशाल भाषाई, सांस्कृतिक और क्षेत्रीय विविधता वाले राष्ट्र को एकजुट करने की विकट चुनौती का सामना किया गया। यह उपलब्धि विश्‍व में भी किए गए तुलनीय प्रयासों से कहीं अधिक है।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की शाश्‍वत विरासत ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के दृष्टिकोण को प्रेरित करती है और विकसित भारत की यात्रा में राष्ट्र का मार्गदर्शन करती है।

Related posts

शांति समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:भगवान की प्राप्ति भगवत कथा श्रवण से,भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन पर बोले आचार्य रंगनाथ।

rktvnews

भारतीय नौसेना महासागर नौकायन दौड़ 2023

rktvnews

भोजपुर:पूर्व सैनिक संघ ने मासिक बैठक सहित विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम किया आयोजित।

rktvnews

13 मई को होने वाले लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय भोजपुर द्वारा बैठक आयोजित ।

rktvnews

दुमका उपायुक्त की अध्यक्षता में जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment