RK TV News
खबरें
Breaking News

पेशेवरों और कारीगरों के समूह की हनुमान घाट पर प्रार्थना।

प्रतिनिधिमंडल ने महाकवि सुब्रमण्यम भारती के निवास का दौरा किया और उनकी विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की।

RKTV NEWS वाराणसी ( उत्तर प्रदेश)12 दिसंबर।तमिलनाडु के पेशेवरों और कारीगरों से युक्त प्रतिनिधिमंडल का पांचवां बैच आज काशी तमिल संगमम 4.0 के अंतर्गत हनुमान घाट पहुंचा। उन्होंने प्रार्थना की और समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। प्रतिनिधिमंडल ने मां गंगा में स्नान करने के बाद घाट पर स्थित प्राचीन मंदिरों में दर्शन करने के साथ-साथ उनके ऐतिहासिक और स्थापत्य महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।
प्रतिनिधिमंडल ने हनुमान घाट स्थित महाकवि सुब्रमण्यम भारती के निवास स्थान का दौरा भी किया। उन्होंने निवास से जुड़े व्यक्तियों से बातचीत की और उनके जीवन और योगदान के बारे में जानने में रुचि व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल ने पास के पुस्तकालय जाकर वहां के इतिहास और महत्व के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्राप्त की।
महाकवि सुब्रमण्यम भारती को तमिल साहित्य और राष्ट्र आंदोलन में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। तमिल के “राष्ट्र कवि” के रूप में पूजनीय महाकवि सुब्रमण्यम भारती ने काशी में अपने प्रवास के दौरान संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी का अध्ययन किया था।
महाकवि भारती के निवास स्थान का दर्शन करने के बाद, प्रतिनिधिमंडल ने कांची मठ पहुंचकर उन्होंने वहां की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल ने काशी के मध्य स्थित दक्षिण भारतीय मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रसन्नता व्यक्त की।
प्रतिनिधिमंडल का मार्गदर्शन करने वाले वी चंद्रशेखर द्रविड़ घनपति ने बताया कि केदार घाट और हनुमान घाट के आसपास के इलाकों में पीढ़ियों से दक्षिण भारतीय परिवार बसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि कई परिवार पांच या दस पीढ़ियों से काशी में रह रहे हैं, स्थानीय परंपराओं को अपनाते हुए अपनी परंपराओं को भी संरक्षित कर रहे हैं। इससे भगवान शिव की नगरी में उत्तर और दक्षिण भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है।
पेशेवरों और कारीगरों के इस प्रतिनिधिमंडल का काशी में निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेने का कार्यक्रम है और बाद में नमो घाट का दौरा भी इसमें शामिल है।

Related posts

भोजपुर:आरा नगर आयुक्त के खिलाफ टेम्पो ई रिक्शा संघ में भयंकर रोष,समय दे नहीं मिलने का लगाया आरोप।

rktvnews

लोकसभा चुनावों के 75 साल के इतिहास में, 2024 के आम चुनावों के दौरान, निर्वाचन आयोग देश में अब तक की सबसे अधिक प्रलोभन संबंधी सामग्री जब्त करने की ओर अग्रसर।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : ‘स्विस पैरा-आर्म रेसलिंग कप’ में भिलाई के श्रीमंत झा ने जीता सिल्वर मेडल।

rktvnews

गोरखपुर:भव्यता के साथ शुरू हुआ फागुन महोत्सव।

rktvnews

भोजपुर : पदाधिकारियों ने महायज्ञ स्थल का किया निरीक्षण।

rktvnews

कोई भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़े बिना ना रहें – उर्मिला राजोरिया

rktvnews

Leave a Comment