RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:धावा दल टीम ने सरैया बाजार से 4 बाल श्रमिकों को कराया बिमुक्त।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 मार्च। मंगलवार को धावा दल की टीम ने एक्सेस टू जस्टिस प्रोग्राम के तहत समाजिक संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर और श्रम संसाधन विभाग, भोजपुर और स्थानीय पुलिस के सहयोग से सरैया बाजार से 4 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराकर बाल कल्याण समिति भोजपुर में प्रस्तुत किया गया और नियोजक मो. सरफराज, लाल बाबू और दिनेश साह पर प्राथमिक दर्ज कराया गया। बाल श्रम से लिप्त बालश्रमिकों को मुक्त कराने के लिए बड़हरा प्रखंड के सरैया बाजार मे धावा दल की टीम ने जगह जगह पर छापेमारी किया। इस दौरान बबलू मोटरसाइकिल से एक बालश्रमिक, लाल बाबू सर्विस सेंटर से एक बालश्रमिक और गुप्ता स्वीट्स से दो बालश्रमिकों को विमुक्त कराया गया।
इस धावा दल की टीम में अखिलेश कुमार सिंह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गड़हनी प्रभार बड़हरा, सुगीता कुमारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कोईलवर, ऋषिका सिंह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चरपोखरी, पूजा मौर्य श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तरारी और संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर की सचिव कुमारी सुनिता सिंह, राजेश कुमार राय, चंदन कुमार और संजीत कुमार सिंह एवं स्थानीय पुलिस शामिल थे।

Related posts

प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए नेताओं का दौरा।

rktvnews

हरियाणा के पंचायती राज मंत्री रणबीर गंगवा को युवा लेखक दंपति डॉ सत्यवान और प्रियंका सौरभ ने भेंट की अपनी चर्चित पुस्तकें ‘तितली है खामोश’ एवं ‘दीमक लगे गुलाब।

rktvnews

भोजपुर:आरा के महिला कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी।

rktvnews

भारतीय नौसेना में तीसरे सर्वेक्षण पोत (बड़ा) ‘ईक्षक’ को शामिल किया जाएगा।

rktvnews

राजस्थान:वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने किया 317 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा प्रखंड मे जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment