RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने अभिनेता रजनीकांत को उनके 75वें जन्मदिन के विशेष अवसर पर शुभकामनाएँ दीं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 12 दिसंबर।प्रधानमंत्री ने थिरु रजनीकांत को उनके 75वें जन्मदिन के विशेष अवसर पर शुभकामनाएँ दीं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि रजनीकांत जी के प्रदर्शन ने पीढ़ियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है और व्यापक प्रशंसा अर्जित की है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि विभिन्न भूमिकाओं, शैलियों और सिनेमाई प्रस्तुतियों से सजी उनकी उल्लेखनीय फिल्मी यात्रा ने भारतीय सिनेमा में हमेशा नए मानक स्थापित किए हैं।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह वर्ष विशेष महत्व रखता है, क्योंकि थिरु रजनीकांत फिल्म जगत में अपने गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं—एक ऐसा कीर्तिमान जो उद्योग में उनके स्थायी प्रभाव और अतुलनीय योगदान को दर्शाता है। उन्होंने थिरु रजनीकांत जी के दीर्घ, स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की।

एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा:

“थिरु रजनीकांत जी को उनके 75वें जन्मदिन के विशेष अवसर पर शुभकामनाएँ। उनके प्रदर्शन ने कई पीढि़यों को मंत्रमुग्ध किया है और व्यापक प्रशंसा प्राप्त की है। उनकी फिल्मी यात्रा विविध भूमिकाओं और विधाओं से भरी रही है, जिसने लगातार नए मानक स्थापित किए हैं। यह वर्ष विशेष इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने फ़िल्म जगत में 50 वर्ष पूरे किए हैं। उनके दीर्घ और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूँ।”

Related posts

भोजपुर:भगवा धर्मध्वजा सदा लहरता रहेगा,प्रचार रथ रवाना कर बोले संत देवराहाबाबा।

rktvnews

सिम अब सक्रिय नहीं: दूरसंचार विभाग ने 6.80 लाख संदिग्ध कनेक्शनों के पुनर्सत्यापन का लक्ष्य रखा।

rktvnews

भोजपुर:बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आरंभ।

rktvnews

दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर डीएम एवं आरईडी के बीच हुई बैठक।

rktvnews

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

भोपाल:कुटीर उद्योगों की स्थापना एवं स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन से रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे : उप मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment