RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम के निर्देश पर आरा शहर में तीन नए वेन्डिंग ज़ोन चिन्हित, नवादा स्थित वेंडिंग जोन का निर्माण कार्य प्रारंभ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 दिसंबर। भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर नगर क्षेत्र में तीन वेन्डिंग ज़ोन—नवादा थाना के पास, पुलिस लाइन के पास तथा रमना मैदान के निकट स्थल चिन्हित किए गए हैं, ताकि सड़क किनारे या सार्वजनिक स्थानों से हटाए गए दुकानदारों को व्यवस्थित रूप से इन वेन्डिंग ज़ोन में अपनी दुकानें लगाने की सुविधा मिल सके। नगर आयुक्त भोजपुर को निर्देश दिया गया है कि इस माह के भीतर सभी वेन्डिंग ज़ोन का निर्माण कार्य पूर्ण कराते हुए बाजारों को निर्धारित स्थलों पर स्थानांतरित करना सुनिश्चित करें। नवादा वेन्डिंग ज़ोन में निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। इन वेन्डिंग ज़ोन के बन जाने से शहर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित होगी। बाजारों की व्यवस्थित शिफ्टिंग से अतिक्रमण में कमी आएगी तथा आम जनता को आवागमन में बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

Related posts

भोजपुर : दो वारंटी गिरफ्तार ! गये जेल।

rktvnews

सशस्त्र बलों की संयुक्तता एवं एकीकरण पर आधारित दो दिन का परिवर्तन चिंतन II नई दिल्ली में संपन्न हुआ।

rktvnews

सारण:धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य स समय पूर्ण करें – जिलाधिकारी

rktvnews

चतरा:NFSA एवं JSFSS के तहत शत-प्रतिशत उठाव का निर्देश — गोदामों की मरम्मति शीघ्र पूरी करने का आदेश।

rktvnews

भोजपुर:सभी सीटों पर जीत के लिए छात्र जदयू की बैठक संपन्न।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने एफएसएसएआई द्वारा की गई विभिन्न पहलों की समीक्षा की; खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में “उल्लेखनीय प्रगति” की सराहना की।

rktvnews

Leave a Comment