RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ की बैठक, मैपिंग कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)11 दिसंबर।विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर आज प्रखंड कार्यालय गिरिडीह में उप निर्वाचन पदाधिकारी, रंथू महतों ने बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही मैपिंग कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते सभी को कड़े शब्दों में निर्देशित किया गया कि मैपिंग कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही नहीं बरती जाय। समीक्षा के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने एवं सुनियोजित तरीके से मैपिंग का कार्य करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य एक अत्यंत संवेदनशील एवं जिम्मेदारीपूर्ण प्रक्रिया है। अतः मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाना चाहिए। अतः सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों यह सुनिश्चित करें कि मतदाता सूची के अद्यतन में कोई त्रुटि न रहे। मैपिंग और पुनरीक्षण कार्यों को समय सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए।

Related posts

गिरीडीह:समाहरणालय सभागार में सभी सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यपक/प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षकों के साथ कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल व उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा ने मुख्यमंत्री को फ्लैग लगाया।

rktvnews

रायपुर : ‘द लिल लोकल’ एक्जीबिशन में छाए रहे धमतरी जिले के पारंपरिक और संस्कृति पर आधारित स्टाल।

rktvnews

भोपाल:मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व खाद्य भारत 2025 के चौथे आयोजन का उद्घाटन किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश: राज्यपाल ने बच्चों संग मनाया जन्म दिन।

rktvnews

Leave a Comment