RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:क्षेत्रीय टीकौषधि भंडार, जेल चौक, साकची में प्रोजेक्ट ‘उल्लास’ के तहत मिर्गी मरीजों हेतु विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया।

उपायुक्त द्वारा शिविर का निरीक्षण कर मिर्गी मरीजों के बेहतर चिकित्सीय परामर्श, उपचार हेतु किया गया निर्देशित।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)10 दिसंबर।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार क्षेत्रीय टीकौषधि भंडार, जेल चौक, साकची में प्रोजेक्ट ‘उल्लास’ के तहत मिर्गी जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा शिविर का निरिक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं का अवलोकन किया गया। आज शिविर में 153 मिर्गी रोगियों को नि:शुल्क परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। बता दें कि प्रोजेक्ट उल्लास के तहत अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटमदा में जांच शिविर का आयोजन किया गया था, उसी परिप्रेक्ष्य में शहरी मरीजों के स्क्रीनिंग हेतु आज शिविर लगाया गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल तथा परियोजना उल्लास के नोडल पदाधिकारी सह जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा उपस्थित रहे।
शिविर के सफल आयोजन में जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धवड़िया, जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग के मनोचिकित्सक डॉ. दीपक कुमार गिरि, डॉ. महेश हेमब्रम, डॉ. सुकांता सीट, डॉ. वी.आरके सिन्हा, डॉ. फटिक पाल, डॉ. रोहित आनंद, डॉ. मंगेश दोराई,जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो, डी डी एम दिलीप कुमार, डी पी सी हकीम प्रधान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रदेश की लाड़ली बहनों को 12 जुलाई को मिलेगी राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बेहतर कार्य के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) शिक्षा विभाग को प्रशस्ति पत्र देने का निर्णय ।

rktvnews

भोजपुर:रण ऑफ कच्छ में फौजी भाईयों को भेजी जाएगी राखी।

rktvnews

रोहतास: जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2024 का शुभारंभ।

rktvnews

81 करोड़ की लागत से ओरछा में होगा श्री राम राजा लोक का भव्य निर्माण मुख्यमंत्री चौहान ने किया भूमि-पूजन।

rktvnews

नागरिकों के बीच इंटरनेट शासन के बारे में जागरुकता जगाने और विशेषज्ञता विकसित करने के लिए एनआईएक्‍सआई की इंटरनेट गवर्नेंस इंटर्नशिप और क्षमता निर्माण योजना।

rktvnews

Leave a Comment