RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डीएवी आरा के बाल मेला‌ में बच्चों ने प्रदर्शित किया सेंट्रल विस्टा मॉडल।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 दिसंबर।डीएवी स्कूल धनुपरा आरा में सोमवार को एक दिवसीय बाल मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में बच्चों द्वारा सोशल साइंस, पृथ्वी विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान और भारतीय संस्कृति के विविध विषयों पर आधारित रोचक और ज्ञानवर्धक मॉडल प्रदर्शित किया गया। इस मेले में बतौर निर्णायक प्रो संजय कुमार, विभागाध्यक्ष महाराजा कॉलेज ने बच्चों को उनके प्रोजेक्ट और थीम पर जानकारी प्राप्त की। संजय कुमार ने इस अवसर पर बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रस्तुत सेंट्रल विस्टा, ज्वालामुखी विस्फोट, चंद्रयान और अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित मॉडल काफी रोचक हैं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बच्चों में भारत के विकास की ललक है जो उनके द्वारा प्रदर्शित मॉडल में परिलक्षित होता है।
कार्यक्रम का आरम्भ डी ए भी स्कूल के प्रिंसिपल, जोनल पदाधिकारी भी. आनंद, प्रो. संजय कुमार और उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर किया गया l इसके बाद सभी आगत अतिथियों को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया l स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया l इसके बाद वर्ग एक के बच्चों के द्वारा एक संगीतमयी डांस प्रस्तुत किया गया जिसे वहाँ उपस्थित सभी दर्शकों ने काफ़ी सराहा l कार्यक्रम का संचालन सुबोध मिश्रा ने किया l

Related posts

मध्यप्रदेश:स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से कराएं पालन:अनुपम राजन

rktvnews

पटना:सड़क परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण प्रस्ताव पर स्टेकहोल्डर के साथ परिचर्चा का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वधान में मूर्धन्य साहित्यकार डॉ भगवती शरण मिश्र की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा आयोजित।

rktvnews

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 31,000 से अधिक रोजगार जुटाए जाने से ग्रामीण रोजगार को काफी बढ़ावा मिलेगा।

rktvnews

भोजपुर:माई बहन मान योजना को लेकर संपत सिंह ने बरौली व आस पास चलाया जन-संपर्क अभियान।

rktvnews

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी, रामनिवास यादव की नगर निकायों के सभी मतदाताओं से वोट की अपील।

rktvnews

Leave a Comment