RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा में 93 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 05 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण के लिये नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई। संवीक्षा के दौरान 93 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गये। कुल 16 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र संवीक्षा के बाद अस्वीकृत कर दिये गए हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया है कि 5 अप्रैल को नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा उपरांत लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-6 टीकमगढ़ (अजा) में 8 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-7 दमोह में 16 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-8 खजुराहो में 14 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-9 सतना में 20 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-10 रीवा में 14 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-17 होशंगाबाद में 12 अभ्यर्थी एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-29 बैतूल (अजजा) में 9 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र विधिमान्य पाये गये हैं। लोकसभा संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़ में 2, दमोह में 2, खजुराहो में 5, सतना में 2 और रीवा में 5 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र संवीक्षा के बाद अस्वीकृत कर दिये गए हैं। नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं।
श्री राजन ने बताया कि नाम-निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी सोमवार, 8 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। दूसरे चरण के लिए शुक्रवार, 26 अप्रैल को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना 4 जून को होगी।

Related posts

नवरात्री के पंचम दिवस आदि शक्ति माँ दुर्गा के स्कन्द स्वरूप की उपासना विधि एवं समृद्धि पाने के उपाय।

rktvnews

दरभंगा:एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्रील प्रभुपाद जी की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

आईएनएस सर्वेक्षक ने मॉरीशस में हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पूरा किया।

rktvnews

अर्जुन मुंडा ने वर्चुअल माध्यम से झारखंड के खरसावां जिले के पदमपुर में ‘जनजातीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण और संवर्धन केंद्र’ की स्थापना के लिए से 10 करोड़ रुपये की परियोजना की आधारशिला रखी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 04 नवंबर 23

rktvnews

Leave a Comment