
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 दिसंबर।बिहार राज्य खेल प्राधिकरण , खेल विभाग एवं जिला प्रशासन भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय अंतर प्रमंडल क्रिकेट बालक अंण्डर 17 खेल प्रतियोगिता 2025-26 दुसरा सेमीफाइनल मैच सोमवार को मगध प्रमंडल बनाम मुंगेर प्रमंडल के बीच खेला गया आज मैच का उद्घाटन पूर्व क्रिकेटर डा दिपक सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मगध प्रमंडल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने निर्णय लिया। मगध प्रमंडल पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खो कर 183 रनों का स्कोर खड़ा किया। मगध की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सिमन्त ने 18 रन,अकुंर ने 25 रन, हिमांशु ने 32 , पवन ने नाबाद 79 रनों का योगदान दिया। मुंगेर प्रमंडल की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुरज,सत्यम,सौरभ और हर्ष ने एक एक विकेट की प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंगेर प्रमंडल की पूरी टीम 128 रन पर सिमट गई। मुंगेर प्रमंडल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए उत्कर्ष ने 32 रन , प्रतिक ने 21 रन, मो फरदिन ने 33 रन बनाया बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में प्रवेश नहीं किया। मगध प्रमंडल की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमित ने सर्वाधिक चार विकेट,नंदन ने दो विकेट,राज कमल और निशांत ने एक एक विकेट प्राप्त किया,।मगध ने मुंगेर को 56 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया ।ऑन फिल्ड अंपायर : वेद प्रकाश ,तैयब हुसैन,3rd अंपायर – सन्नी कुमार वर्मा,4th अंपायर – रवि कुमार,मैच रेफरी – राजीव कमल मिश्रा,मैच ऑब्जर्वर – सुभीत कुमार सिंह/संजय मुरार,स्कोरर : कुन्दन कुमार,टीम लाइजिंग ऑफिसर :कुमार विजय ,वीडियो एनालिसिस :राजीव कुमार सिंह
आज का मैच मगध प्रमंडल बनाम दरभंगा प्रमंडल के बीच फाइनल सुबह 10 बजे से वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान आरा में खेला जाएगा । भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव विनित राय, भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, राहुल सिंह,शिव नारायण पाल, कृष्ण कुमार, संजीव कुमार, नीरज कुमार सिंह के साथ साथ भोजपुर जिला के खेल प्रेमी मंच पर उपस्थित थे।इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम ने दी।
