RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय और जिला कार्य समिति की संयुक्त बैठक आयोजित।

RKTVNEWS/आरा(भोजपुर) 07 जुलाई। आज सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय और जिला कार्य समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा की देश में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या लगभग 10 करोड़ 70 लाख है और यह दुर्भाग्य है की भारत सरकार ने पूर्व से रेलवे टिकटों में मिलती आ रही वरिष्ठ नागरिकों की छूट जो कोराेना काल से ही बंद कर दिया है। दूसरी तरफ तरफ बार बार घोषणा के बावजूद भी सरकार वरिष्ठ नागरिकों हेतु 5 लाख रुपए तक के इलाज में मिलने वाली छूट आयुष्मान कार्ड भी निर्गत नही कर पाई है।
धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने जिलाधिकारी भोजपुर को अपने द्वारा प्रेषित जिले में आरा,जगदीशपुर और पीरो में बनने वाले ओल्ड एज होम के अविलंब निर्माण की मांग की भी जानकारी दी।
कार्य समिति के बैठक में हवाई किराया में 50 फीसदी छूट, स्वास्थ्य लाभ हेतु आयुष्मान कार्ड निर्गत करवाने,स्थानीय बैंको ,पोस्ट ऑफिस ,रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर अलग काउंटर की व्यवस्था,वरिष्ठ नागरिकों हेतु चलंत चिक्तिसा व्यस्था एवं सुरक्षा आदि बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित करते हुए रेल किराया रियायत को पुनः बहाल नहीं करने पर चरणबद्ध आंदोलन करने की बात कही गई ।
बैठक में डॉ दिवाकर पांडेय,अशोक मिश्रा,भारत भूषण मिश्र,हरेंद्र सिंह,राघव प्रसाद सिंह,उदय प्रताप,सत्यनारायण सिंह,ठाकुर प्रसाद यादव,अमरदेव चौबे,अनंत कुमार श्रीवास्तव,रेणु देवी,पूनम देवी,प्रो अमरेंद्र कुमार प्रमुख थे। धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने किया।

Related posts

रामगढ़:इनकम टैक्स द्वारा टी.डी.एस/टी.सी.एस पर एकदिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन।

rktvnews

आपातकाल लागू करना लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए भूकंप से कम नहीं था : उपराष्ट्रपति

rktvnews

छत्तीसगढ़ : बजट प्रस्तुत करने के पूर्व वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे श्रीराम मंदिर, की पूजा-अर्चना।

rktvnews

गिरीडीह:सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक,संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

रांची:राष्ट्रीय पुस्तक मेला- पुस्तकें ज्ञान की संवाहिका हैं: डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी ने 06 माह की बच्ची को पश्चिम बंगाल के दम्पति को दतक ग्रहण पूर्व पालक देख रेख हेतु सौंपा।

rktvnews

Leave a Comment