RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

सिवान:लोकतान्त्रिक मुल्यों की रक्षा करने वाले युवा नेता विकास यादव और सोहेल मांझी पर से फर्जी मुकदमा तत्काल वापस लो: RYA- AISA

RKTV NEWS/सिवान (बिहार)10 जनवरी।09 जनवरी को सिवान बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर पार्क से युवा नेता विकास यादव और सोहेल मांझी पर से फर्जी मुकदमा वापस लेने के नारे के साथ आक्रोश मार्च निकाल गया।मार्च गोपालगंज मोड से निकाल कर जेपी चौक होते हुए अस्पताल मोड़ के रास्ते फिर जेपी चौक पर सभा में बदल गया।आक्रोश मार्च को संबोधित करते हुए RYA राज्य सह सचिव जयशंकर पंडित और मजदूर यूनियन राज्य सचिव अमित कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि सिवान के थाना गोरेयाकोठी कांड संख्या 415/2025 पूरी तरह से राजनीतिक द्वेष, पूर्वाग्रह और सुनियोजित साजिश का परिणाम है। माले नेता कॉ. विकास यादव ओर सोहेल मांझी की बढ़ती जनस्वीकृति, सामाजिक सक्रियता और लोकतांत्रिक हस्तक्षेप से घबराकर विरोधी गुट ने सत्ता और प्रशासनिक प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए उन्हें झूठे एवं मनगढ़ंत आरोपों में फँसाने का प्रयास किया है। यह मामला न्यायिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि राजनीति से प्रेरित प्रतिशोधात्मक कार्रवाई का स्पष्ट उदाहरण है। जिस कथित घटना से कॉ. विकास यादव को जोड़ा जा रहा है, उस घटना से उनका कोई संबंध नहीं है। घटना के समय उनकी उपस्थिति पूरी तरह से किसी अन्य स्थान पर थी, जिसकी पुष्टि तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल टावर लोकेशन एवं अन्य वस्तुनिष्ठ तथ्यों से सहज रूप से की जा सकती है। इसके बावजूद बार-बार फर्जी मुकदमे दर्ज कराना यह दर्शाता है कि विपक्ष को सामने आने से रोककर लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाना चाहता है। यह भी तथ्यात्मक रूप से स्पष्ट है कि इससे पूर्व भी दबाव, धमकी और झूठे आरोपों के माध्यम से समझौता कराने का प्रयास किया गया था। जब यह प्रयास असफल रहा, तब साजिश के तहत नए-नए मुकदमे गढ़े गए, ताकि राजनीतिक रूप से सक्रिय नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भयभीत किया जा सके और जनआंदोलन को कमजोर किया जा सके! छात्र संगठन आइसा और RYA स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि राजनीति में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन कानून का दुरुपयोग कर जनप्रतिनिधियों, माले नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश लोकतंत्र की मूल भावना पर सीधा हमला है। हम किसी भी प्रकार की राजनीतिक साजिश से न तो डरेंगे और न ही पीछे हटेंगे। सत्य, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष पूरी मजबूती से जारी रहेगा।
युवा छात्र संगठन RYA- AISA ने प्रशासन से स्पष्ट और ठोस मांग करते हैं कि सिवान के थाना गोरेयाकोठी कांड संख्या 415/2025 की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जाँच कराई जाए, ताकि राजनीतिक दुर्भावना का पर्दाफाश हो, निर्दोषों को न्याय मिले और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास बना रह सके। मार्च में शामिल RYA जिला उपाध्यक्ष विशाल यादव, सहसचिव सुनील पासवान, आइसा जिला सचिव प्रिंस पासवान,RYA सिवान प्रखण्ड सचिव सोनू कुशवाहा, प्रखण्ड अध्यक्ष नीरज कुशवाहा, मजदूर यूनियन उपाध्यक्ष प्रदीप बासफोर,शंकर कुमार,कल्लू बासफोर, इंद्रजीत कुशवाहा,मंटू चौधरी,मुन्ना कुशवाहा, बिरेंद्र,दीपक कुमार,विजय रावत,संजय रावत,ऋषि श्रीवास्तव,पंकज कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 23 जनवरी 24

rktvnews

भगवान राम कुटिया से निकलकर महल में आ गए हैं, अब भारत में रामराज्य का आगाज होगा : राजनाथ सिंह

rktvnews

पटना:राज्य की अभिलेखीय विरासत के प्रति जागरूकता के लिए अभिलेख प्रदर्शनी का हुआ आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु जागरूकता रथ एवं बाइक रैली को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, कहा- नशापान से दूर रहें युवा, परिवारों पर पड़ता है प्रतिकूल प्रभाव।

rktvnews

भोजपुर:राहुल गाँधी को नहीं पच रहा गरीब माँ के बेटे का प्रधानमंत्री बनना: दुर्गा राज, जिलाध्यक्ष, भाजपा

rktvnews

गांवों के विकास के बिना प्रदेश और देश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

rktvnews

Leave a Comment