RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री भोजपुर तेजस्वी प्रसाद यादव ने कई कार्यक्रमों को संबोधित करने के साथ जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बैठक की अध्यक्षता की।

तेजस्वी प्रसाद यादव को पुष्पगुच्छ भेट कर अभिनंदन करते डीएम और एसपी

RKTV NEWS/अनिल सिंह,02 जून।बिहार के उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री भोजपुर तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के तहत भोजपुर जिले के कोइलवर स्तिथ बिहार राज्य मानसिक स्वास्थ्य एवं सहबद्ध का निरीक्षण के साथ प्रबंधन कमिटी की बैठक को संबोधित किया जहां उन्होंने कहा की सितंबर 22 से बिहार के इकलौते मानसिक आरोग्यशाला में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के बाद मरीजों की संख्या में 58 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।इससे पहले बेहतर चिकित्सा के अभाव में लोग दूसरे राज्यों में इलाज के लिए जाते थे।श्री यादव ने कोइलवर के बाद धरहरा से आरा स्टेशन तक के सड़क और नाली के निर्माण का शिलान्यास किया।अपने दौरे के दौरान उन्होंने आरा नगर निगम द्वारा स्थापित सीसीटीवी सर्विलेंस प्रणाली का भी उद्घाटन किया। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव सह भोजपुर प्रभारी मंत्री ने भोजपुर समाहरणालय के सभागार में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार ने जिले में चल रहे विभिन्न विभागों के योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी वही बैठक में शामिल भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने विधि व्यवस्था से संबंधित अनेकों मामलों के निष्पादन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।बैठक विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं और उपायों से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। पूर्व मंत्री सह बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने श्री यादव से नदी से हो रहे कटाव व उसके उपायों के लिए अनुरोध किया।जगदीशपुर विधायक राम बिसून सिंह उर्फ लोहिया जी ने अपने ग्राम में अब तक अस्पताल का निर्माण नही होने पर प्रश्न उठाया साथ ही तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने अपने क्षेत्र में किसानों द्वारा सरकारी जमीन के अतिक्रमण का मामला उठाया। अगीआव विधायक द्वारा 4 वर्ष पूर्व अपने क्षेत्र के अनुसूचित जाति के आवासीय विद्यालय के भवन के तोड़े जाने के पश्चात नए भवन का निर्माण नही होने के बारे में प्रश्न उठाया।
बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा खनन,आपूर्ति, राजस्व,पंचायती राज,भूमि सुधार, बंदोबस्ती, एसएफसी,शिक्षा,कृषि,आपदा,पशुपालन, मत्स्य,कल्याण, खेल,मध्याह्न भोजन योजना,सर्व शिक्षा अभियान,उत्पाद ,खनिज,लघु सिंचाई योजना,हेल्थ कार्ड योजना,विद्युत,आपूर्ति, बाढ़ नियंत्रण ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग के बारे में प्रभारी मंत्री ने जानकारी प्राप्त की और उन्होंने कहा की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के बीच आपसी समन्वय बनाते हुए सभी विभाग अपने अपने कार्यों के प्रति तत्पर रहे और सभी आवश्यक कार्यों को ससमय पूर्ण किया जाए।उन्होंने बाढ़ से कटाव के उपायों संबंधी कार्यों को समय रहते पूर्ण करने को कहा साथ ही सभी टूटी फूटी सड़कों के मरम्मत को यथा शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया।बैठक में अन्य जनप्रतिनिधियों में आरा महापौर इंदु देवी,जिला परिषद् अध्यक्षा आशा देवी,नगर आयुक्त निरोज कुमार भगत सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: राजभवन में होली मिलन का आयोजन।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ने सदन में नियोजित व्यवधानों पर क्षोभ व्यक्त किया।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने राज्य में लगातार हो रही बारिश को ले सभी जिलाधिकारियों संग वर्चुअल बैठक में ग्राउंड जीरो पर दिए रहने के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने दाखिल खारिज के लंबित मामलों को निष्पादित करने का दिया निर्देश।

rktvnews

बागपत:जिला बार एसोसिएशन बागपत में मध्यस्थता हेतू कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

दुमका: उपविकास आयुक्त ने गोपीकान्दर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर किया प्रखंड भ्रमण।

rktvnews

Leave a Comment