RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:अवैध खनन, खनिजों के अनाधिकृत परिवहन, बिना लाइसेंस/अनुमति संचालित क्रेशर इकाइयों तथा बाजार क्षेत्रों में बढ़ते अतिक्रमण जैसी गंभीर समस्याओं को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ अनिमेष रंजन ने बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )05 दिसंबर।अनुमंडल क्षेत्र में अवैध खनन, खनिजों के अनाधिकृत परिवहन, बिना लाइसेंस/अनुमति संचालित क्रेशर इकाइयों तथा बाजार क्षेत्रों में बढ़ते अतिक्रमण जैसी गंभीर समस्याओं को देखते हुए गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ अनिमेष रंजन की अध्यक्षता में संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना एवं ओ.पी. प्रभारी तथा मोटरयान निरीक्षक उपस्थित रहे।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवं अनाधिकृत परिवहन से सरकारी राजस्व को भारी क्षति पहुँच रही है तथा धूल, ध्वनि एवं अन्य प्रदूषकों के कारण पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है, जिससे जन-स्वास्थ्य एवं सार्वजनिक हित प्रभावित हो रहा है। उन्होंने अवैध खनन गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने, नियमित गश्ती तेज करने, बिना लाइसेंस संचालित क्रेशरों पर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने और संबंधित विभागों के बीच समन्वय मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इसी क्रम में धनवार बाजार, घोड़थम्बा एवं जमुआ चौक में सड़क एवं फुटपाथ पर बढ़ते अतिक्रमण को गंभीर समस्या के रूप में चिह्नित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि इन तीनों स्थानों से चिह्नित अतिक्रमण को एक सप्ताह के भीतर हटाना सुनिश्चित किया जाए तथा पुनः अतिक्रमण रोकने हेतु नियमित निरीक्षण एवं पुलिस-प्रशासन की संयुक्त गश्त संचालित की जाए।
अनुमंडल पदाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जनहित, बाजार व्यवस्था एवं यातायात सुगमता में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 28 दिसंबर 24

rktvnews

केरल की राज्य मंत्री वीना जॉर्ज ने केरल में ‘आयुष सेक्टर में आईटी समाधान’ पर आयोजित राष्ट्रीय आयुष मिशन कार्यशाला का उद्घाटन किया।

rktvnews

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने किया रोटरी क्लब आफ आरा का ऑफिशियल विजिट!क्लब का कार्य प्रशंसनीय: डिस्ट्रिक्ट गवर्नर

rktvnews

गढ़वा :भ्रष्टाचार एवं अनुशासनहीनता पर ‘जीरो टॉलरेंस’: उपायुक्त के निर्देश पर त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन में किया गया ध्वजारोहण।

rktvnews

बिहार:पुनौरा धाम में माता जानकी मंदिर का पुनर्विकास कार्य भव्य ढंग से करायें :मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment