RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने नीति आयोग की समीक्षा बैठक की, विभागों को दिए आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)01 दिसंबर।जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति को गति देने हेतु उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में नीति आयोग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि सहित आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानकों को समय-सीमा के भीतर पूरा करें तथा लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए, ताकि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँच सके।
उन्होंने नीति आयोग से प्राप्त राशि से संचालित विभिन्न योजनाओं — जैसे डिजिटल आंगनबाड़ी, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी डेवलपमेंट, स्किल इंप्रूवमेंट इनिशिएटिव फॉर ट्राइबल यूथ, बम्बू मेकिंग सैड आदि — की प्रगति की समीक्षा की गई। कई कार्य पूर्णता के चरण में पाए गए, जिन्हें संबंधित विभागों को जल्द से जल्द हैंडओवर कर क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला योजना पदाधिकारी सहित विभिन्न वरीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने तीन रिवर स्टेशन, पीपा पुल के आधुनिकीकरण के साथ बिहार भर के जहाजरानी विभाग के विभिन्न योजनाओ का शिलान्यास और उदघाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी गुंजन सिंह ने किया बिहिया प्रखंड दौरा,विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

पांच देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

राष्ट्रीय स्व्च्छप गंगा मिशन, आईआईटी (बीएचयू) और डेनमार्क के बीच रणनीतिक गठबंधन ने वाराणसी में स्वच्छ नदियों पर नवाचारी स्मार्ट प्रयोगशाला परियोजना का अनावरण किया।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निवारण के दिए निर्देश।

rktvnews

बिहार सरस मेला: देश की संस्कृति, परंपरा , लोक शिल्प, कलाकृतियो एवं देशी व्यंजनों को पुनर्जीवित कर महिलाओं ने दिया अपनी सफलता का परिचय।

rktvnews

Leave a Comment