RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: जिले में स्थापित हो रही 87 सोलर हाई मास्ट लाइटें – सुरक्षा, सुविधा और विकास की ओर एक बड़ा कदम।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)01 दिसंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आज जिले में सोलर हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
दुमका जिला प्रशासन द्वारा ज्रेडा(Jharkhand Renewable Energy Development Agency – JREDA), रांची के माध्यम से जिले के 87 महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर सोलर हाई मास्ट लाइटें स्थापित की जा रही हैं। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि इन सोलर लाइटों के लगने से रात्रि में चौक-चौराहों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध होगी। इससे न सिर्फ सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि ग्रामीणों की रात्रिकालीन आवाजाही सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो सकेगी।रोशनी बढ़ने से सामाजिक गतिविधियों में भी सुगमता आएगी।
सौर ऊर्जा आधारित होने के कारण यह लाइटें पर्यावरण के अनुकूल, ऊर्जा-सक्षम तथा बिजली पर निर्भरता से मुक्त हैं। इससे ग्रामीण समुदायों को निरंतर और किफायती प्रकाश उपलब्ध होगा।
उपायुक्त ने संबंधित एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि अगले पाँच वर्षों तक हाई मास्ट लाइटों का संपूर्ण मेंटेनेंस कार्य एजेंसी द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। यदि इस अवधि में लाइटों में कोई खराबी आती है और एजेंसी समय पर मरम्मत नहीं करती है, तो एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

चतरा:प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY) की 10वीं वर्षगांठ पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी के साथ निर्वाचन कार्य की समीक्षा बैठक।

rktvnews

चतरा:झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनान्तर्गत स्वीकृत सभी लाभार्थियों को तृतीय क़िस्त का भुगतान कार्यक्रम।

rktvnews

व्यंग्य:ताजमहल में लीक🤪

rktvnews

पटना:बसंत ऋतु प्रकृति की सुंदरता और जीवन की नई शुरुआत का है प्रतीक : माया श्रीवास्तव

rktvnews

Leave a Comment