RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निवारण के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)08 अगस्त।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के दौरान उपायुक्त कीर्तिश्री ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में प्राप्त मामलों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, शिक्षा विभाग से संबंधित मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, आवास योजनाओं से संबंधित समस्याएं समेत अन्य जनहित के मामले शामिल रहे।
उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि आमजन को समयबद्ध समाधान मिल सके।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक समाहरणालय परिसर में उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहते हैं, जिससे प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

Related posts

बिहार: भोजपुर:मुक्केबाजी अंडर 19 मे भोजपुर की बालिका टीम बनी चैंपियन, 27 में 19 ने जीता मेडल।

rktvnews

रायपुर: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया मतदान।

rktvnews

किशनगंज में ईद मिलन समारोह में शामिल हुए प्रशांत किशोर, कहा- नीतीश कुमार सिर्फ मुखौटा हैं, सरकार अमित शाह और उनके अधिकारी चला रहे हैं।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक,बहुउद्देशीय शिविरों के वृहद स्तर पर आयोजन को ले दिए निर्देश।

rktvnews

बिहार सरस मेले का विदेशी पर्यटक भी ले रहे आनंद।

rktvnews

हर घर तिरंगा फहराए : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

Leave a Comment