RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

उपायुक्त ने इटखोरी प्रखंड क्षेत्र में चल रहे तालाब निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।

मानसून से पहले तालाब निर्माण कार्य के साथ ही पुलिया निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करते हुए कार्य को जल्द करें पूर्ण:उपायुक्त अबु इमरान।

चतरा/झारखंड 11 जून।आज उपायुक्त अबु इमरान जिले के इटखोरी प्रखंड में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से संचालित तालाब निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे इटखोरी।

निरीक्षण के क्रम में इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के करणी पंचायत के खरोंद गांव, चोरकारी, मलकपुर पंचायत के डुंडी गांव में संचालित तालाब निर्माण कार्य का जायजा लिया। साथ ही इटखोरी मयूरहंड रोड में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से बन रहे पुलिया का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में उपस्थित पदाधिकारी को कहा कि यह सुनिश्चित करें की मॉनसून से पहले तालाब का कार्य पूर्ण हो और पुलिया निर्माण का भी कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ शब्द में कहा कि यह भी सुनिश्चित करें की पुलिया निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग हो।उक्त निरीक्षण के क्रम में अंचल अधिकारी इटखोरी राम विनय शर्मा, संबंधित विभाग के जूनियर इंजीनियर समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओणम की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:भूगोल विभाग तथा आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने कैमूर जिला में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

न्यू इंडिया “अवसरों की भूमि” है जहां हर क्षेत्र में तेजी से सुधार हो रहे हैं: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

लोककला के नाम पर अश्लीलता का तड़का,अश्लीलता फैलाने वाले कलाकारों पर लगे बैन, ग़लत दृश्य दिखाना, अश्लील नाटकों-गीतों का मंचन समाज से खिलवाड़।

rktvnews

मुंबई हवाई अड्डे पर करोड़ों रुपये का सोना जब्त।

rktvnews

Leave a Comment