RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिला कलेक्टर और एसपी ने किया हरियाणा बॉर्डर चैक पोस्ट का निरीक्षण!अधिकारियों को अलर्ट रहने और वाहनों कि जांच के दिए निर्देश।

हनुमानगढ़/राजस्थान 7 अक्टूबर। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए जिला कलक्टर रूक्मणि रियार और एसपी सुधीर चौधरी शनिवार को सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा अन्तरराज्य बॉर्डर की नाकाबंदी और चैकपोस्ट का अवलोकन करने पहुंचे । इस अवसर पर उन्होंने भिरानी पुलिस थाने के नजदीकी हरियाणा बॉर्डर के चैक प्वाइंट शेरडा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण उपरांत भादरा उपखंड कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों कि बैठक ली । बैठक में अंतरराज्यीय नाकाबंदी चैकपाइंट पर ड्यूटी कर रहे अधिकारियों को अलर्ट रहने तथा बॉर्डर से गुजर रहे वाहनों कि चेकिंग के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उनके साथ नोहर एडीएम चंचल वर्मा, एडिशनल एसपी नीलम चौधरी, नोहर एडिशनल एसपी सुभाष शर्मा, भादरा एसडीएम शकुंतला चौधरी, टिब्बी एसडीएम स्वाति गुप्ता, नोहर एसडीएम सत्यनारायण सुथार , भिरानी थानाधिकारी कविता पुनिया सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें।

Related posts

भोजपुर: महासंघ (गोप गुट) भोजपुर से संबद्ध संघों की बैठक आयोजित,20 मई के प्रदर्शन को बनाई रणनीति।

rktvnews

भोजपुर: एएनएम संविदा को नियमित करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार जारी।

rktvnews

गिरीडीह:मंत्री, सुदीव्य कुमार “आपके अधिकार-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत परिसंपत्ति वितरण शिविर में हुए शामिल।

rktvnews

लाठीचार्ज के विरोध में अभाविप ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

rktvnews

दिव्यांगजनों के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही हैं कई योजनाएं : डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

01 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment