RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव आदित्य सुमन ने वरिष्ठ नागरिकों के विधिक अधिकार संबधी निबंध प्रतियोगिता का कराया आयोजन।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)17 जून। आज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर के तत्वधान में सवारथ साहू +2 उच्च विद्यालय, जगदीशपुर, में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार के विषय में एक निबंध प्रतियोगिता छात्रों के बीच अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर आरा आदित्य सुमन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सचिव ने बताया कि यह विद्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विधिक साक्षरता क्लब में सम्मिलित है और कार्यालय से छात्रों को सीखने हेतु कंप्यूटर भी उपलब्ध कराया गया है। सचिव ने सीनियर सिटीजन के अधिकारों के बारे में छात्रों को जागरूक करने के साथ ही बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित भी किया एवं एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। निबंध में श्रेष्ठ करने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। उपस्थित सभी छात्रों को कलम की ताकत बताते हुए उन्होंने सभी छात्रों के बीच कलम का भी वितरण किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद सचिव द्वारा जगदीशपुर अनुमंडल एवं प्रखंड में स्थापित दोनों विधिक सहायता केंद्र के विधिक सहायता केंद्र का निरीक्षण किया गया एवं उपस्थित पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवक को कई आवश्यक निर्देश दिये।

Related posts

भोजपुर:बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट ने सुधीर कुमार केशरी के निधन पर किया श्रद्धांजली सभा का आयोजन।

rktvnews

कोयला मंत्रालय कल मुंबई में “कोयला क्षेत्र में निवेश के अवसर और व्यावसायिक कोयला खान नीलामी” पर रोड शो का आयोजन करेगा।

rktvnews

रायपुर:संयुक्त किसान मोर्चा चलाएगी “अडानी – छत्तीसगढ़ छोड़ो” अभियान।

rktvnews

पटना: बिहार राज्य अभिलेखागार द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ।

rktvnews

सुपौल:वीर लोरिक महोत्सव 2023 को ले जिलाधिकारी की बैठक।

rktvnews

इटली-भारत संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना।

rktvnews

Leave a Comment