RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:कोइलवर में एनडीए की प्रचंड जीत पर मनाया गया जश्न।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 नवंबर।कोइलवर नगर में एनडीए की प्रचंड जीत की खुशी में सोमवार को भाजपा एवं जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा पहले ही हो चुकी थी, लेकिन कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से उत्सव मनाने के लिए सोमवार का दिन निर्धारित किया था। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की।
मौके पर मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, विकास के प्रति प्रतिबद्धता और संगठन की मजबूत एकजुटता का परिणाम है। उत्सव स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था।विजय उत्सव में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष संजीत कुमार रजक, महामंत्री अजीत सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष विशाल सिंह सोलंकी, अंतु कुमार, महेंद्र सिंह कुशवाहा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जनार्दन पासवान, शेखर गुप्ता, कुलदीप साहनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामाकांत कुशवाहा, विवेक सिंह, जदयू युवा अध्यक्ष अमरजीत कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नेताओं ने कहा कि एनडीए की यह जीत बिरोधियों को स्पष्ट संदेश है कि जनता विकास और स्थिर शासन के साथ है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Related posts

भोजपुर : डा मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 फरवरी 26

rktvnews

भोजपुर:ज्ञानपुर शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन सम्पन्न।

rktvnews

मुंबई, बेंगलुरु व गुरुग्राम में टेक एग्ज़िक्यूटिव के लिए एम & ए सेमिनार।

rktvnews

मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:जयपुर में 36 हजार किलो से अधिक मसाले सीज।

rktvnews

जयपुर :सूर्य किरण और सारंग ने हैरतअंगेज करतबों से जयपुरवासियों को किया रोमांचित।

rktvnews

Leave a Comment