RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

आपदा एवं विकासात्मक कार्यों तथा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक।

सीतामढ़ी/बिहार 01 अगस्त।आपदा एवं विकासात्मक कार्यों तथा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता पीएचइडी से जलस्तर नीचे चले जाने वाले पंचायतों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वही कार्यपालक अभियंता पीएचइडी द्वारा बताया गया कि संवेदनशील पंचायतों में जल स्तर नीचे चला गया है जहां साधारण चापाकल से पानी देना बंद हो गया है उन पंचायतों में स्पेशल चापाकल परिवर्तित कर जल आपूर्ति चालू किया जा रहा है। वर्तमान में सोनबरसा प्रखंड के इंदरवा पंचायत, परिहार प्रखंड में बबुरवन, मानिकपुर मूसहरनिया, प्रखंड सुप्पी में पंचायत मोहनी मंडल, प्रखंड बोखरा के पंचायत बोखरा, प्रखंड परसौनी के परशुरामपुर में कार्य कराया जा रहा है। और संवेदनशील पंचायतों में आगामी 10 दिनों के अंदर कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
वही कृषि के क्षेत्र में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कृषि फिडर में कृषिको को विद्युत कनेक्शन हेतु संबंधित क्षेत्र के जेई के पास जाकर ऑनलाइन करना होगा ऑनलाइन होने के बाद ही कृषक कृषि फीडर से विद्युत सेवा का लाभ ले सकते हैं।
जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी विद्युत कार्यपालक अभियंता कृषि फीडर से संबंधित सूचना संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला कृषि पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि कृषकों को विद्युत कनेक्शन दिया जा सके। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि सभी एग्रीकल्चर फीडर में 12 घंटे बिजली देना सुनिश्चित करें।
तत्पश्चात जिला पदाधिकारी-सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान केंद्रों का युक्तिकरण को लेकर समीक्षा की गई उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 1500 से अधिक वोटर होने पर नया मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। साथ ही वैसे मतदान केंद्र जो कि किसी कारणवश जर्जर एवं टूट गए हैं तो वैसे मतदान केंद्र को बदलने का भी प्रस्ताव देना है इसे हर हाल में 2 दिनों के अंदर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सबंधित ई-आरओ अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की स्थिति का प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करें।
सभी बीएलओ के द्वारा हाउस टू हाउस वेरिफिकेशन किया जा रहा है जिसका कार्य प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त करते हुए 21 अगस्त तक सभी बीएलओ के द्वारा हाउस टू हाउस वेरिफिकेशन क्रम में मृत व्यक्ति, दोहरी प्रविष्टि वाले व्यक्ति, और स्थाई रूप से माइग्रेटेड करने वाले निवार्चको को चिन्हित कर उनका नाम मतदाता सूची से विलोपित करने का निदेश दिया गया। जिसका मॉनिटरिंग सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी करेंगे। साथ ही जेंडर रेसियो बढ़ाने हेतु अहर्ता प्राप्त 15 से 20 महिलाओं का नाम हर बूथ पर जोड़ेंगे। उन्होंने ने कहा कि सभी प्रखंडों में लंबित एसी डीसी बिल को एजी के माध्यम से 1 सप्ताह के अंदर एडजस्ट करवाना सुनिश्चित करें।अन्य विभागों के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उक्त बैठक में संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अनुमंडल तथा प्रखंड स्तर के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिए।

Related posts

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने आपूर्ति विभाग से जुड़े कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विशेष:मौलाना आजाद की शिक्षा-दृष्टि।

rktvnews

भोजपुर: कोईलवर और सहार में एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा का कार्य बहिष्कार दसवें दिन भी जारी।

rktvnews

भोजपुर : मधुबाला व उर्मिला को मिला ताज।

rktvnews

18 सितंबर को रेडक्रॉस ब्लड सेन्टर पर रक्तदान शिविर!रक्तदान हेतु सभी आमंत्रित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने आरूषि संस्था के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन कर दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों से किया आत्मीय संवाद।

rktvnews

Leave a Comment