RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम को बधाई दी।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 17 नवंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय तीरंदाजी टीम को उसके अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।
श्री मोदी ने कहा कि टीम ने चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण सहित कुल 10 पदक जीते हैं। उन्होंने 18 वर्षों के अंतराल के बाद हासिल किए गए ऐतिहासिक रिकर्व पुरुष स्वर्ण पदक का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में मजबूत प्रदर्शन और कंपाउंड खिताब की सफलतापूर्वक रक्षा की भी प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि देश भर के कई महत्वाकांक्षी एथलीटों को प्रेरित करेगी।

सोशल मीडिया एक्स पर प्रधानमंत्री ने कहा

“एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में हमारी तीरंदाजी टीम को उसके अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई। भारतीय तीरंदाज़ी टीम ने 6 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते हैं। इनमें से उल्लेखनीय 18 वर्षों के बाद ऐतिहासिक रिकर्व पुरुष स्वर्ण पदक था। साथ ही, व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी मजबूत प्रदर्शन और कंपाउंड खिताब की सफलतापूर्वक रक्षा भी हुई। यह वास्तव में एक बहुत ही विशेष उपलब्धि है, जो कई उभरते एथलीटों को प्रेरित करेगी।

Related posts

भोजपुर: महिला कालेज में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों का समन्वित विकास जरूरी : मुख्यमंत्री

rktvnews

गिरीडीह:पीवीटीजी परिवारों तक पहुंचेगा सरकार की योजनाओं का लाभ, 18 से 25 मई तक चलेगा विशेष अभियान:उपायुक्त रामनिवास यादव

rktvnews

100 पीस अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार,गये जेल।

rktvnews

एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम ने भारतीय नौसेना के 27वें नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

दुमका:JSLPS द्वारा दुमका प्रखंड में प्रखंड स्तरीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment