RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:पीवीटीजी परिवारों तक पहुंचेगा सरकार की योजनाओं का लाभ, 18 से 25 मई तक चलेगा विशेष अभियान:उपायुक्त रामनिवास यादव

जनजातीय क्षेत्रों में जागरूकता और अधिकार सुनिश्चित करने को जिला प्रशासन की बड़ी पहल।
गांव-गांव लगेगा लाभुक विशेष शिविर, स्वास्थ्य जांच से लेकर शिकायत निवारण तक मिलेगी सुविधा।
पीवीटीजी समुदायों के लिए व्यापक जनजागरूकता एवं सेवा अभियान शुरू की जाएगी।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )15 मई।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रामनिवास यादव के द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में आदिवासी एवं विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) के कल्याणार्थ 18 मई 2026 से 25 मई 2026 तक विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण अभियान संचालित किया जाएगा। इस संबंध में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह अभियान जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य पीवीटीजी समुदायों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा उन्हें योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करना है। अभियान के तहत जिले के चिन्हित पीवीटीजी गांवों में “Beneficiary Saturation Camps” आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में स्वास्थ्य जांच, विभिन्न योजनाओं से जोड़ने, आधारभूत सुविधाओं की जानकारी देने, शिकायतों के त्वरित निष्पादन तथा अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाएगा।
आगे उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 18 मई को “जन भागीदारी सप्ताह” के शुभारंभ के साथ होगी। इस दौरान जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के अधिकारियों द्वारा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 19 मई से 25 मई तक गांवों में नियमित रूप से संतृप्तिकरण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे। दिनांक 20 मई को “Village Immersion Drive – A Village Contact Activity” के तहत अधिकारी, कर्मयोगी एवं सामाजिक संगठन गांवों में भ्रमण कर वहां की वास्तविक स्थिति का आकलन करेंगे तथा लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे। वहीं 21 मई से 23 मई तक जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर शिकायतों के त्वरित समाधान एवं लंबित मामलों के निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 24 मई को अभियान से संबंधित दस्तावेजीकरण एवं प्रगति प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा, जबकि 25 मई को समाहरणालय में समीक्षा एवं डी-ब्रीफिंग बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान अभियान की उपलब्धियों, चुनौतियों एवं भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।
उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अभियान को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ संचालित करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र लाभुक सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने पर बल दिया।

Related posts

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

सारण:डिजिटल बदलाव से बदली सरकारी अस्पतालों की तस्वीर,‘भव्या ऐप’ बना मरीजों का सहारा।

rktvnews

प्योर ईवी ने इकोड्रिफ्ट 350 किया लॉन्च:170 किलोमीटर की रेंज और बेहतरीन परफॉर्मेंस से भरपूर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल।

rktvnews

गिरीडीह:लोकतांत्रिक सहभागिता का सशक्त संदेश: मंत्री सुदीव्य कुमार ने भरा गणना प्रपत्र, नागरिकों से SIR-2026 अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में ‘सस्तु साहित्य मुद्रणालय ट्रस्ट’ द्वारा गुजराती भाषा में प्रकाशित आदि शंकराचार्य की ग्रंथावली का विमोचन किया।

rktvnews

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment