RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: महिला कालेज में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 सितंबर। गुरुवार को एम.एम. महिला कॉमहिलालेज, आरा में एनएसएस यूनिट 1 एवं यूनिट 2 की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नरेंद्र प्रताप पालित द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि यह दिन स्वच्छ भारत मिशन के तहत जाता है, जो महात्मा गांधी के स्वच्छ और विकसित भारत के सपने से प्रेरित है। यह दिन लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के महत्व और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक करता है। इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” जैसे विशेष अभियान चलाए जाते हैं, और देश भर में स्वच्छता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.स्मृति चौधरी ने कहा कि महात्‍मा गांधी के स्‍वच्‍छ भारत के स्‍वप्‍न को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2 अक्‍टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया और इसके सफल कार्यान्वयन हेतु भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुधा निकेतन रंजनी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके दैनिक कार्यों में से कुछ घंटे निकालकर भारत में स्वच्छता संबंधी कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है। स्वच्छता पखवाड़ा भारत सरकार द्वारा ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत एक अभियान है, जो समाज के विभिन्न वर्गों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है। सभी स्वयं सेविकाओं ने पूरे जोश के साथ स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए तथा लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई।

Related posts

छोटा पैकेट, बड़ा धमाका: ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15’ पर ‘किड्स जूनियर्स विशेष एपिसोड वीक’

rktvnews

चतरा: 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर एवं सरकारी आवास परिसर में किया झंडोत्तोलन एवं राष्ट्रगान, पदाधिकारी/ कर्मी/ स्कूली बच्चें एवं पुलिस विभाग के जवान रहे मौजूद।

rktvnews

मतदान केन्द्र से 2 किलोमीटर या उससे अधिक की दूरी वाले मतदाताओं के लिए उपलब्ध करायें परिवहन सुविधा: के. रवि कुमार

rktvnews

मध्यप्रदेश:सी-विजिल एप में शिकायतों का हो रहा त्वरित निराकरण,4 अप्रैल तक मिलीं 2036 शिकायतें।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के उधमपुर-रामबन खंड पर चिनाब नदी पर 2-लेन के जैसवाल पुल का निर्माण पूरा हो गया है

rktvnews

जयपुर:ट्रेवल एंड टूरिज्म फेस्टिवल (टीटीएफ) में राजस्थान पर्यटन को मिला उत्कृष्टता पुरस्कार, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की राजस्थान पर्यटन को दुनिया का सिरमौर बनाने की रणनीति हो रही कामयाब।

rktvnews

Leave a Comment