RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

प्रदेश जदयू नेता व पूर्व मंत्री ने किया जनसंपर्क ।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 09 जून। जदयू के प्रदेश महासचिव और पूर्व राज्य मंत्री अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के ईश्वरपुरा,करनामेपुर, परसौङा, रमदतहीं,भरौली,सहजौली आदि गाँवों में लोगों से मिलकर जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से मिलकर उनका हालचाल पूछा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रहे महागठबंधन सरकार को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू-राजद महागठबंधन सरकार के कार्यकलापों की चर्चा लोगों से की। उन्होंने कहा कि विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में बिहार विकास के रास्ते पर बढ रहा है। इस अवसर पर जदयू के प्रदेश महासचिव तथा पूर्व राज्यमंत्री अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, खाद्य आयोग बिहार के सदस्य नंद किशोर कुशवाहा, बिहटा नगर अध्यक्ष अजीत सिंह, प्रदेश पंचायत संघ के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ओझा, संजय कुमार ओझा, मंटू कुमार ओझा, चंदन ओझा, ललन तिवारी, दलजीत मिश्र, वीरेंद्र मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

‘फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ में अपने लुक और मशहूर टैटू पार्लर सीन पर बोले रिचर्ड हार्मन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वीर सावरकर को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

सरकार मीडिया और मनोरंजन उद्योग की सूत्रधार और समर्थक बनना चाहेगी ताकि यह विश्व मंच पर पहुंच सके

rktvnews

बागपत:जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक में लोकसभा निर्वाचन मतगणना स्थल का भ्रमण किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक।

rktvnews

राजस्थान:सिंगापुर को ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के ‘पार्टनर कंट्री’ बनने का आमंत्रण।

rktvnews

Leave a Comment