RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

अब मैं मुक्त हो चुका हूँ. फुरसत पा चुका हूँ. अब कहानियाँ सुनाता रहूँगा.. : शिवानंद

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)17 नवंबर।राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी द्वारा उपाध्यक्ष पद से हटाने और पार्टी में उनकी अनदेखी किए जाने को लेकर राजद सुप्रीमो के साथ की अपनी राजनीतिक सफर के संस्मरण सहित अपनी आंतरिक वेदना को व्यक्त करते हुए लिखा कि..बिहार आंदोलन के दौरान लालू यादव और मैं फुलवारी शरीफ़ जेल के एक ही कमरे में बंद थे. लालू यादव उस आंदोलन का बड़ा चेहरा थे. लेकिन उनकी आकांक्षा बहुत छोटी थी. रात में भोजन के बाद सोने के लिए जब हम अपनी अपनी चौकी पर लेटे थे तब लालू यादव ने अपने भविष्य के सपने को मुझसे साझा किया था. लालू ने मुझसे कहा कि ‘बाबा, मैं राम लखन सिंह यादव जैसा नेता बनना चाहता हूँ ‘. लगता है कि कभी कभी-ऊपर वाला शायद सुन लेता है. आज दिखाई दे रहा है कि उनकी वह इच्छा पूरी हो गई है. संपूर्ण परिवार ने ज़ोर लगाया. उनकी पार्टी के मात्र पच्चीस विधायक ही जीते.
मन में यह सवाल उठ सकता है कि मैं तो स्वयं उस पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष था. उसके बाद ऐसी बात मैं क्यों कह रहा हूँ ! मैं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष था. यह अतीत की बात हो गई. तेजस्वी ने मुझे न सिर्फ़ उपाध्यक्ष से हटाया बल्कि कार्यकारिणी में भी जगह नहीं दी. ऐसा क्यों ? क्योंकि मैं कह रहा था कि मतदाता सूची का सघन पुनर्निरीक्षण लोकतंत्र के विरूद्ध साज़िश है. इसके खिलाफ राहुल गांधी के साथ सड़क पर उतरो. संघर्ष करो. पुलिस की मार खाओ. जेल जाओ.
लेकिन वह तो सपनों की दुनिया में मुख्यमंत्री का शपथ ले रहा था. उसको झकझोर कर उसके सपनों में मैं विघ्न डाल रहा था. लालू यादव धृतराष्ट्र की तरह बेटे के लिए राज सिंहासन को गर्म कर रहे थे.
अब मैं मुक्त हो चुका हूँ. फुरसत पा चुका हूँ. अब कहानियाँ सुनाता रहूँगा..

Related posts

राजस्थान:राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य आमजन को राहत- उप मुख्यमंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री ने चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

राजस्थान:एसएमएस में गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने का प्रकरण,चिकित्सा मंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक लेकर की मामले की गहन समीक्षा।

rktvnews

प्रेमचंद की परंपरा और पत्रकारिता का वर्तमान विषय पर हुई परिचर्चा!आज की पत्रकारिता में अन्याय के विरुद्ध खड़े होने का नैतिक साहस हुआ है कम।

rktvnews

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल रचेंगे विश्व कीर्तिमान- 53 लाख से ज्यादा लोगों ने खेलों में भाग लेने के लिए करवाया रजिस्ट्रेशन – तैयारी में जोर-शोर से जुटे प्रतिभागी।

rktvnews

हरित भविष्य को सशक्त बनाने के लिए अत्याधुनिक क्वांटम-प्रौद्योगिकी समर्थित हरित हाइड्रोजन उत्पादन का उद्घाटन किया गया।

rktvnews

Leave a Comment