RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाल दिवस पर बाल मेला बच्चों के लिए बना प्रेरणादाई :निदेशक मनोज कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 नवंबर।चाचा नेहरू के जन्मदिवस को अवकाश रहने के कारण दूसरे दिन शनिवार को धमार स्थित आनंद इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया।इस अवसर पर एक दिवसीय बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक मनोज कुमार द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण से किया गया। तत्पश्चात निदेशक और प्राचार्य द्वारा रंग बिरंगी बैलून उड़ाकर उमंग का एहसास कराया गया।अपने संबोधन में निदेशक मनोज कुमार ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बताया कि इनका जन्मदिन बच्चों से अति प्रेम होने के कारण बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।इन्होंने नेहरू जी के जीवन वृत्त को विस्तार से रखा और कई प्रेरक संस्मरण को भी सुनाया। बाल मेला को शिक्षा का अभिन्न अंग बताते हुए बच्चों द्वारा बनाया गया खाद्य सामग्रियों को भी प्रेरणादाई बताया।
इसके बाद बाल मेला में बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न खाद्य सामग्रियों स्टालों का घूम कर अवलोकन भी किया।विद्यालय के बच्चें पाक कला में भी पारंगत दिखे और अनेक स्वादिष्ट मनपसंद समाग्रियों में समोसे , चाट, चाऊमीन, मोमो, लेखनी सामग्री, गुपचुप और पास्ता जैसे स्टॉल से कैंपस भरा रहा।इस अवसर पर कई अभिभावकगण भी मौजूद थे जिन्होंने लज़ीज़ व्यंजनों का आनंद लिया और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। बतौर सभी बच्चों ने सेफ जैसी टोपियां पहनी थीं जो कि काफ़ी खूबसूरत लग रही थीं। विद्यालय के विभिन्न वर्गों के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने अपने अपने वर्ग के बच्चों के साथ केक काटा और अपने तरफ से उन्हें कई उपहार दिए। सभी बच्चे इस तरह के आयोजन से पुरी तरह मस्ती और आनंद में डूबे हुए थे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों को गुपचुप, केक और सेलीब्रेशन चॉकलेट दिया गया और उन्हें एक अच्छा इंसान बनने की सीख दी गई। कार्यक्रम के अंत में बच्चो और शिक्षिकाओं द्वारा विभिन्न गानों पर नृत्य भी पेश किया गया। कार्यक्रम के अंत में निदेशक महोदय ने सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में प्राचार्य अरशद खुर्शीद, मिस सलोनी, रूबी, पूजा, राजकुमार सर, अनामिका, निक्की, सुधा, अंजली, सपना और साक्षी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्य अतिथि के रूप में सीमा भारती और संजीव कुमार मौजूद रहें।

Related posts

सांसद सह अध्यक्ष जिला विकास समन्वय समिति एवं निगरानी समिति चंदन सिंह की अध्यक्षता में दिशा की बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश: छिंदवाड़ा जिले के 66 प्रतिशत से अधिक परिवारों को अपने घर में मिल रहा नल से जल।

rktvnews

भोजपुर:मेरठ विस्फोट हादसे में भोजपुर के मृतको के परिजनों से मिला भाजपा भोजपुर प्रतिनिधि मंडल! व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

भोपाल:दुनिया देखेगी सिंहस्थ-2028 का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चतरा:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:16 एवं 17 नवम्बर को एयर एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर आकस्मिक सेवाओं के लिये तैनात रहेंगे।

rktvnews

Leave a Comment