RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा के बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत कोईलवर मंडल के चार पंचायतो का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता कार्यशाला आयोजित।

बड़हरा विधायक कार्यशाला मे हुए शामिल।

आरा /भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा )12 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत बड़हरा विधानसभा के कोईलवर मंडल अंतर्गत कायमनगर, मथुरापुर,खेसरहिया, गीधा पंचायत के बूथ स्तरीय प्रमुख कार्यकताओं का कार्यशाला का आयोजन कायमनगर मे हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा और संचालन मंडल प्रभारी शैलेश कुमार गुड्डू ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप स़िह का स्वागत कुंदन सिंह प्राचार्य द्वारा अंगवस्त्र और फूलमाला के साथ किया गया।
बड़हरा विधायक ने कहा कि बड़हरा में भाजपा बहुत मजबुत है। भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित होते है। हमारे बूथ स्तरीय कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है। हमारा सभी बूथ को सशक्त करने का लक्ष्य है। पूरे बिहार मे एनडीए पूरी मजबुती से एक साथ मिलकर 2025 विधानसभा चुनाव मे 225 के लक्ष्य को पूरा करेगे। केन्द्र और राज्य सरकार की सारी योजनाएं धरातल पर है। बड़हरा मे सभी जगह विकास दिख रहा है। किसी के बहकावे मे भाजपा कार्यकर्ता नही आते,वे केवल अपने पार्टी के लिए कार्य करते है।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम में कृष्णमोहन श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह,बबली सिंह,शंकर राय,बबलू सिंह,पन्ना लाल शर्मा, दशरथ साह,श्याम बाबू,उपमुखिया अंकित कुमार, महामंत्री नीरज कुमार, सुग्रीव बिंद सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

भोजपुर:महिला कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर और रंगोली की प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

प्रखंड नोडल पदाधिकारियों की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 जून 26

rktvnews

आजमगढ़:तिहाड़ जेल के डायरेक्टर जनरल द्वारा ब्रह्माकुमारी माता कैलाशपति का गौरव सम्मान।

rktvnews

भोपाल:निवेशकों के व्यापार-व्यवसाय की सफलता की गारंटी हमारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी की अध्यक्षता में कोयला मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment