RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 17 फरवरी। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर देशरत्न मार्ग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बिहार विधान सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, शिक्षा मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के परिजन, जदयू नेता राजीव रंजन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिव शंकर निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम मे कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित की गई तथा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित गीत, भजन-कीर्तन तथा निर्गुण गीत की प्रस्तुति की गई।

Related posts

रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ : रक्षा मंत्रालय ने सैन्य महत्व के 928 लाइन रिप्लेसमेंट यूनिट/सब-सिस्टम्स/ स्पेयर एंड कंपोनेंट्स की चौथी रचनात्मक स्वदेशीकरण सूची को मंजूरी दी

rktvnews

भोजपुर : सहजौली मे समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम (एचआरडीपी) का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:महाराणा प्रताप जी की जयंती मनाई गई।

rktvnews

शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रेरणा कार्यक्रम की शुरूआत!अनुभव पर आधारित शिक्षा कार्यक्रम के ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल की शुरूआत।

rktvnews

बिहार में चुनाव से पहले एसआईआर का हमला, वोट के अधिकार की रक्षा के लिए हम लड़ रहे हैं और इसे जीतना है : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया भारत का पहला ‘एआई फेस्ट – 2026’; रजिस्ट्रेशन पोर्टल किया लॉन्च।

rktvnews

Leave a Comment