RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

गोपालगंज:बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ थावे में मां सिंहासनी का भंडारा शुरू!जिलाधिकारी ने अपनी तरफ से करवाया पहला भंडारा।

गोपलगंज/बिहार 04 दिसंबर।बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ थावे में मां सिंहासनी का भंडारा सोमवार को विधिवत शुरू हुआ। जिला पदाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी (भा0 प्र0 से0) ने अपनी तरफ से पहला भंडारा कराकर इसका शुभारंभ कराया। मां सिंहासनी को पुड़ी -हलवा, सब्जी का महाभोग चढ़ाया गया। मां महाभोग का प्रसाद चढ़वाने के लिए गर्भगृह में जिला पदाधिकारी व एसडीओ डॉ प्रदीप कुमार, मंदिर के मुख्य पुजारी पं संजय पांडेय, प्रशासनिक पुजारी हरेंद्र पांडेय ने वैदिक मंत्रों से मां को प्रसाद चढ़ाने के बाद भक्तों में वितरण का कार्य शुरु हुआ। यूपी, बिहार, नेपाल व अन्य स्थानों से आये भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। भंडारे की शुरूआत होने से यहां आने भक्तों को दर्शन के बाद महाभोग का प्रसाद भी मिलेगा। कोई भी भक्त भूखे यहां से लौट ना सके इसके लिए यह भंडारा काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। पहला भंडारा जिला पदाधिकारी की ओर से कराया गया है। मौके पर बीडीओ अजय प्रताप सिंह, सीओ रजत कुमार बरनवाल, मंदिर समिति के सदस्य डॉ शशि शेखर सिंह, विंध्याचल के साधक डब्लू गुरु, मुकेश पांडेय, झुना पांडेय, मंदिर के प्रबंधक अमरेंद्र दुबे मौजूद रहे।

भक्तों के आस्था पर प्रतिदिन हो सकेगा भंडारा

यहां पहले सोमवार व शुक्रवार को भंडारा का आयोजन किया जा रहा। भक्तों की आस्था हुई तो यह भंडारा प्रतिदिन के लिए हो जायेगा। मंदिर समिति के सचिव डॉ0 प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को फिल्मकार कमलेश मिश्र, अगले सोमवार को मेरे तरफ से भंडारा होगा। भंडारा में होने वाले खर्च का आंकलन कर लिया गया है। उसे सार्वजनिक किया जायेगा। ताकि भक्त अपने स्तर से भी सोमवार या शुक्रवार को भंडारा का आयोजन कर सकेंगे।

मंदिर समिति में जमा कराना होगा भंडारा का राशि

काशी के अन्नपूर्णा की तरह भंडारा चलाने की योजना है। भंडारा के लिए भक्तों को मंदिर समिति को निर्धारित राशि जमा कराना होगा। मंदिर के तरफ से ही भंडारा का संचालन होगा। भक्त चाहे तो सौ, दो सौ, पांच सौ, एक हजार, पांच हजार लोगों के लिए भंडारा करा सकेंगे।

Related posts

चतरा व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण पर सर्वसम्मति।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को सुदृढ़, सक्रिय और प्रभावी बनाने को ले बैठक आयोजित।

rktvnews

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

इंडिगो परिचालन संकट पर नागर विमानन मंत्रालय की कार्रवाई – हवाई किराया विनियमन।

rktvnews

Leave a Comment