RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:झारखंड स्थापना दिवस – रजत जयंती वर्ष:पांच दिवसीय कार्यक्रम के चौथे दिन इको पार्क में विविध सांस्कृतिक आयोजन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)14 नवंबर।झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला के चौथे दिन आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पीछे स्थित इको पार्क परिसर में विविध सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी-अपनी प्रतिभा की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। दिनभर की गतिविधियों में गायन, नृत्य, रंगोली, चित्रांकन, नाटक, भाषण एवं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम शामिल रहे। कार्यक्रम में उपायुक्त कीर्तिश्री, वन प्रमंडल पदाधिकारी (दक्षिणी) मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा तथा जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए इन्हें बच्चों और युवाओं की प्रतिभा निखारने का महत्वपूर्ण मंच बताया।

कल अंतिम दिन का मुख्य कार्यक्रम — आमजन सादर आमंत्रित

पांच दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला के पांचवें और अंतिम दिन, दिनांक 15 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर विविध प्रस्तुतियाँ, योजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन, सम्मान पत्र वितरण एवं विकासात्मक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन सभी आमजनों से अपील करता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रजत जयंती वर्ष के इस उत्सव को सफल बनाएं।

Related posts

मोहम्मद हारून हुए सम्मानित।

rktvnews

वैशाली: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से लिया सामुदायिक रसोई की व्यवस्था का जायजा।

rktvnews

भोजपुर: शाहपुर और बिहिया प्रखंड के एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए आर के सिंह।

rktvnews

ग्वालियर:सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मुहिम के तहत जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

मधेपुरा:PK ने मधेपुरा में दिया बड़ा बयान, बोले – इस बार बिहार के लोगों ने अपना मन बना लिया है, बिहार को अब लालू-नीतीश नहीं, रोजगार और शिक्षा चाहिए, जन सुराज चाहिए।

rktvnews

“पाकिस्तान एक बेपरवाह देश है” — सलाकार के डायरेक्टर फारुक कबीर ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ़ असीम मुनीर के बयान पर कहा।

rktvnews

Leave a Comment