RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति ने श्रीमती चारुमती निर्वाण की बाघों पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

नई दिल्ली/20 अक्टूबर।भारत के उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ ने आज नई दिल्ली स्थित ‘ऑल इंडिया फाइन आर्ट्स सोसाइटी’ में जानी मानी कलाकार श्रीमती चारुमती निर्वाण की बाघों के चित्रों पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। “गर्जना भरा पुनरुत्थान – भारत के बाघ” (Roaring Revival- Tigers of India) शीर्षक वाली इस प्रदर्शनी में चारकोल से बने बाघ-रेखाचित्रों और जलरंगों से बने पुष्पों को प्रदर्शित किया गया है। श्रीमती निर्वाण कला के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के बारे में लोगों के बीच जागरूकता लाने का कार्य कर रही हैं और यह उनकी पांचवीं ऐसी प्रदर्शनी है।
श्रीमती चारुमती निर्वाण पिछले 25 वर्षों से बाघों और वन्यजीवों का बारीकी से अवलोकन कर रही हैं, और इसकी शानदार अभिव्यक्ति उनकी कला में परिलक्षित होती है। उनकी यह प्रदर्शनी 1973 में शुरू किए गये प्रोजेक्ट टाइगर की 50 वर्षों की सफलता की यात्रा को प्रतिबिंबित करती है। शुरुआत में प्रोजेक्ट टाइगर में केवल 9 टाइगर रिजर्व थे जिसका विस्तार अब 54 टाइगर रिजर्व के साथ 75000 वर्ग किलोमीटर तक हो गया है, जो भारत की कुल भूमि क्षेत्र का 2.3 प्रतिशत है। आज विश्व के 75% बाघ भारत में पाए जाते हैं।

Related posts

भारतीय रिजर्व बैंक ने अतिरिक्त कृषि ऋण की सीमा 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये की।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:3001 लाभुकों का अब होगा अपना आशियाना,आवास की चाभी पाकर गदगद हुए लाभुक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद तथा सीएससी ई गवर्नेंस सर्विस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:बागबेड़ा में डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा की शुरुआत, विधायक, पोटका एवं उपायुक्त ने समाहरणालय से वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

rktvnews

IA कुमारबाग, पश्चिम चंपारण में ₹120.74 करोड़ के निवेश से स्थापित होगा अत्याधुनिक Compressed Biogas (CBG) प्लांट, 370 रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

rktvnews

Leave a Comment