RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में शिक्षा विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न।

कार्य में लापरवाही पर नाराज़गी, दो प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों का मानदेय स्थगित।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)13 नवंबर।समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में उपायुक्त ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न स्तरों पर प्रगति एवं कमियों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान निजी विद्यालयों की संबद्धता से संबंधित सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने पर टंडवा एवं चतरा प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई तथा दोनों का मानदेय स्थगित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सत्यापन कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया गया। बैठक में कुंदा प्रखंड में छात्र उपस्थिति की असंतोषजनक स्थिति पर उपायुक्त ने चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
उपायुक्त ने विद्यालयों में शिक्षक उपस्थिति में सुधार लाने पर बल देते हुए कहा कि जो शिक्षक अनावश्यक रूप से अनुपस्थित पाए जाएंगे, उनके अवकाश का समायोजन कर शेष स्थिति में वेतन अथवा मानदेय की कटौती की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जिन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय समीक्षा के दौरान कारणपृच्छा की गई है, उसका उल्लेख उनके परफॉर्मेंस अप्रेज़ल रिपोर्ट में अनिवार्य रूप से किया जाए। उपायुक्त ने संकुल साधनसेवियों को प्रत्येक माह 20 विद्यालयों का अनुश्रवण करने तथा अनुश्रवण के दौरान आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, स्टेम लैब एवं छात्र उपस्थिति की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी सिमरिया को निर्देश दिया गया कि आईसीटी एवं स्मार्ट क्लास संचालित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की जांच परीक्षा तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अनुदेशकों की थ्योरी एवं प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जाए, ताकि उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जा सके। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सिमरिया एवं चतरा अनुमंडल पदाधिकारियों की अध्यक्षता में आईसीटी एवं स्मार्ट क्लास संचालित विद्यालयों की बैठकें आयोजित की जाएं, ताकि योजनाओं की कार्यशीलता और अनुदेशकों की उपलब्धता की समीक्षा हो सके।
इसके अतिरिक्त जिला रेल टेस्ट में खराब प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ भी अनुमंडल स्तर पर बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने आगामी 20 दिसंबर को जिला स्तरीय KGBV मीट आयोजित करने का निर्देश देते हुए सभी विद्यालयों को आवश्यक तैयारी पूर्ण करने का आदेश दिया।
बैठक में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी, सहायक अभियंता, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं वार्डन उपस्थित रहे।

Related posts

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : वोटर टर्न आउट एप के माध्यम से आमजन जान सकते हैं वोटर टर्न आउट की अद्यतन स्थिति।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की कर -करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की सितम्बर माह की मासिक समीक्षा बैठक।

rktvnews

जनरेशन अल्फ़ा की बेचैन बुद्धिमत्ता:“मुझे नियम पता हैं, कृपया उन्हें समझाना शुरू मत कीजिए”

rktvnews

भोपाल:राष्ट्रपति ने किया चीता कमांड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण, चीता प्रदर्शिनी भी देखी।

rktvnews

आरा नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति गठित

rktvnews

चतरा:मनरेगा स्थापना समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment